मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद चक्रतीर्थ श्मशान घाट स्थित विक्रांत भैरव के मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें काले कपड़े पहनकर अघोरी के वेश में एक व्यक्ति भगवान विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीते नजर आ रहा था. वहीं वीडियो में वह अपने आप को पुष्पाराज बताते हुए किसी के सामने भी न झुकने की बात कह रहा था. इसके बाद चक्रतीर्थ पर रहने वाले बाबा बमबम नाथ के अनुयायियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखा और इसे वायरल करने वाले राजपाल परमार के साथ ही अघोरी के […]

टीवी सीरियल और उनके किरदारों का असर आम जीवन को किस तरह प्रभावित कर रहा है, इस बात का अंदाजा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है. यहां टीवी सीरियल में बहू की भूमिका निभा रहे किरदार को जेठ गाली दे रहा था. घर के किचन में खाना बना रही महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह फिर भी गाली देता रहा. अपने पसंदीदा किरदार को बार-बार गाली देने से महिला भड़क गई और कड़ाही में खौल रहा तेल जेठ के ऊपर उड़ेल दिया. इससे उसका हाथ पूरी तरह से झुलस गया. अब इसकी पुलिस […]

मध्य प्रदेश में हुए घोटालों में सबसे बड़ा घोटाला नर्सिंग घोटाला भी है . हजारों स्टूडेंट्स को भविष्य दाव पर है. उन्हें न डिग्री का पता है और न ही एग्जाम का, सिर्फ उम्मीदों पर ही ये आस लगाए हुए है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सब कुछ ठीक होगा. परीक्षा भी होगी और जॉब भी मिलेगी. छात्र अपना घर छोड़कर शहरों की तरफ अपने और परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए आए थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनका भविष्य घोटालों कि भेंट चढ़ जाएगा. मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाला हुआ, जिसकी जांच सीबीआई कर रही […]

मध्य प्रदेश के उज्जैन के खाचरोद में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 2 वर्ष पूर्व दफनाई गई लाश कब्रिस्तान से अचानक गायब हो गई. जैसे ही मुस्लिम समाज के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वह तुरंत वहां पहुंचे और कड़ी आपत्ति जताते हुए तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. खाचरोद से लगभग 20 किलोमीटर दूर डोडिया गांव में कब्रिस्तान है. यहां से अज्ञात लोगों ने 2 वर्ष पूर्व दफनाई गई एक लाश को गायब कर दिया है. कब्र से गायब हुई लाश को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है. लोगों […]

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोठी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी पर नगर परिषद कोठी की मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) सुश्री पूजा द्विवेदी के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना उस समय हुई जब सीएमओ पूजा द्विवेदी सोनौर मोड़ पर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें प्रयागराज कुंभ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पोहा वितरण किया जा रहा था। सीएमओ के मुताबिक, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के कार्यक्रम की सूचना […]

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी. यह घटना मांडवा टेंडर-2 इलाके की बताई जा रही है. मृतका का नाम रमा बाई यादव (50) था, जबकि आरोपी पति सुशील यादव (55) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते वे अपने बच्चों से भी अलग रह रहे थे. आए दिन […]

शाजापुर :  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भरड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। लखन नामक व्यक्ति पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार देर रात, लखन के साले दीपक ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर लखन की पीठ में चाकू घोंप दिया। लखन के भाई मनीष और अन्य परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। हमले के बाद सभी आरोपी […]

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के सरकारी अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल के अंदर नवजात बच्चों की हेराफेरी हो गई. मामला तब सामने आया जब मेहथा खारी की एक महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला ने देर रात 3 बजे एक पुत्र को जन्म दिया और आशा कार्यकर्ता ने उसे वार्ड में भर्ती कराया. लेकिन जब आशा कार्यकर्ता घर चली गई, तो अस्पताल की नर्सों ने महिला के हाथ में एक बच्ची दे दी. बच्ची को देख महिला घबरा गई और उसके मुंह से चीख निकल गई. फिर […]

खंडवा। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद में दो बहनें कोतवाली थाने पहुंची। थाना परिसर में दोनों का विवाद हुआ और एक ने अपने पास रखा सल्फास निकालकर थाना परिसर में ही खा लिया। मामले की सूचना डायल-100 को लगी। अस्पताल में मौत इस पर कोतवाली थाना परिसर में डायल-100 की टीम पहुंची और बड़ी बहन के साथ सल्फास खाने वाली छोटी बहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विदिशा: गंजबासौदा में किशोर ने बहला फुसलाकर कर अपने घर ले जाकर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं, वह अपने मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान किशोर वहां पहुंचा और पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मोहल्ले में खेल रही थी बच्ची थाना प्रभारी योगेंद्र परमार ने बताया कि बच्ची अपने मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पर आरोपित किशोर पहुंचा और पीड़िता को बहला- फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पर […]