मध्य प्रदेश के खंडवा जिला स्थित बाल कल्याण समिति के सामने दो नाबालिगों के घर से भागने का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें दोनों ही कक्षा दसवीं के सहपाठी हैं। मामले में छात्रा मम्मी की डांट से नाराज होकर घर से दूर करीब 12 किलोमीटर पैदल आ गई। जिसके बाद सहपाठी छात्र को फोन कर बुलाती है और दोनों ही बगैर टिकट ट्रेन में अनजान मंजिल की तरफ निकल पड़ते हैं। हालांकि ट्रेन में गश्त कर रही आरपीएफ की सजगता से दोनों ही छात्रों को खंडवा स्टेशन पर उतारकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाता है। जिसके […]
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में छह नंबर स्टॉप पर नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की बहन के डॉक्टर बेटे के साथ थार सवार युवकों ने सरेराह मारपीट कर दी। डॉक्टर को बचाने आई महिला मित्र के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। विवाद की वजह महिला डॉक्टर से बात नहीं कराना बताई जा रही है। पीड़ित की रिपोर्ट पर हबीबगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रतिमा बागरी सतना जिले की रैगांव सीट से विधायक हैं। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक मूलतः […]
मध्य प्रदेश के भोपाल में कुछ ही देर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी GIS 2025 का आगाज करेंगे। इस समिट में शामिल होने के लिए बड़ी हस्तियों के पहुंच रहे हैं। गौतम अडानी सहित कई बड़े उद्योगपति पहुंच चुके हैं। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे है। मध्य प्रदेश में बहुत संभावनाएं हैं। CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा … प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी का भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में स्वागत है… आपके आगमन से […]
मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया है। इस समिट में देश विदेश के दिग्गज उद्योगपति और 60 देशों के 133 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्री महाकाल की तस्वीर भेंट की.. मध्य प्रदेश MSME नीति मध्य प्रदेश एक्सपोर्ट्स प्रमोशन नीति 2025 मध्य प्रदेश लोजिस्टिक्स नीति मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति मध्य प्रदेश एनीमेशन, VR, गेमिंग कॉमिक्स और विस्तारित रियलिटी (एवीजीसीएक्सआर) नीति 2025 मध्यप्रदेश के जीसीसी (GCC) नीति, 2025 मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2025 मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति 2025 मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 मध्यप्रदेश […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 8 साल की बच्ची से स्कूल टीचर ने दरिंदगी की। आरोप है कि टीचर बच्चों को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड भी कर दिया है। घटना बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की है। 20 फरवरी को आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची को रोक लिया और उसके साथ दरिंदगी […]
सिवनी। जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे 44 में छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें नागपुर से कटनी लौट रहा एंबुलेंस वाहन चालक और रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य की मौके पर मौत हो गई। 52 तीर्थ यात्रियों को महाराष्ट्र हिंगनघाट से प्रयागराज महाकुंभ लेकर जा रही बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत की बात रही कि इस घटना में बस में सवार कोई भी तीर्थ यात्री हताहत नहीं हुआ है। बंजारी मंदिर परिसर में सभी यात्रियों को छपारा पुलिस ने रूकवा दिया है। जानकारी के अनुसार एंबूलेंस एमपी और […]
इंदौर। स्वास्थ्य विभाग के हुकुमचंद अस्पताल में गुरुवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान नार्थ तोड़ा निवासी 62 वर्षीय ललिता पत्नी राजू की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इंजेक्शन दिया, उसके बाद तबीयत बिगड़ गई। वह हमसे बात करते हुए ही ऑपरेशन थिएटर में गई थी। घटना के बाद डॉक्टरों ने हमें उचित जवाब तक नहीं दिया। जिला अस्पताल ट्रांसफर किया गया सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने लापरवाही के आरोप के बाद ऑपरेशन करने वाली डॉ. कमला आर्य को […]
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इन दिनों शिवनवरात्र की तैयारी की जा रही है। इस बार 30 साल बाद तिथि वृद्धि के कारण यह उत्सव 17 से 27 फरवरी तक 11 दिन मनाया जाएगा। इन 10 दिनों में पुजारी बाबा महाकाल को दूल्हा रूप में शृंगारित कर निराकार से साकार रूप प्रदान करेंगे। तिथि बढ़ोतरी के कारण पहले दो दिन चंदन का शृंगार होगा। इसके बाद क्रमश: शेषनाग, घटाटोप, छबीना, होलकर, मनमहेश, उमा महेश, शिव तांडव तथा सप्तधान्य रूप में भगवान का शृंगार होगा। 26 फरवरी के दिन नहीं होगा विशेष शृंगार 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन विशिष्ट मुखारविंद शृंगार नहीं […]
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के पास हुआ, जहां एक कोयला से लोडेड हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया, और इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर बवाल मचा दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर आक्रोशित होकर कई वाहनों […]
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ, इस सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार दंपति के डेढ़ माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं बच्चे की मां को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में चल रहा है, आपको बता दें की धमतरी जिले के खुसरेंगा निवासी डामेश्वरी साहू और उसका पति डोमार साहू और डेढ़ माह का मासूम बच्चा सहित अपनी सास के साथ धमतरी के निजी अस्पताल से वापस अपने ससुराल सेमरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी इस बीच ग्राम कुरर्मातराई के पास ट्रक ने […]

