पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है. हाईजैक की वजह से आतंकवादियों की कैद में करीब 400 लोग फंसे थें. बताया जा रहा इस ट्रेन में 140 सैनिक भी यात्रा कर रहे थें. ऐसे में, जफर एक्सप्रेस में सवार सभी यात्रियों को बलोचिस्तान आर्मी के आतंकियों ने छोड़ दिया, लेकिन ट्रेन में सवार सभी सैनिकों को बंधक बना लिया है. ट्रेन को हाईजैकरों से छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है. वहीं, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 20 जवानों की मौत हो गई है. बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी […]
विदेश
नेपाल में एक बड़े सियासी उलटफेर के तहत पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की काठमांडू में मजबूत वापसी हो गई है. रविवार को ज्ञानेंद्र जब पोखड़ा से काठमांडू एयरपोर्ट के लिए उतरे तो उनके स्वागत में करीब 10 हजार नेपाली नागरिक सड़कों पर मौजूद थे. नेपाल में राजशाही खत्म होने के बाद यह पहला मौका है, जब ज्ञानेंद्र के समर्थन में एक साथ इतने लोगों को देखा गया. साल 2006 में नेपाल में राजशाही का अंत हो गया था. ज्ञानेंद्र के नए सिरे से एंट्री को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. एक तरफ कहा जा रहा है कि ज्ञानेंद्र फिर से […]
गाजा में चली 15 महीने की जंग के बाद हुए संघर्ष विराम के टूटने की स्थिति पैदा हो गई थी. जिसके बाद एक बार से भयानक जंग शुरू होने के डर सताने लगा है, लेकिन हाल में आए दोनों पक्षों के बयानों से संकेत मिले हैं कि अब ये संघर्ष विराम स्थायी युद्ध विराम की ओर जा सकता है. शनिवार को हमास के डेलिगेशन ने काहिरा में मध्यस्थों से मुलाकात करने के बाद कहा कि नाजुक गाजा युद्ध विराम के दूसरे चरण के लिए वार्ता शुरू होने के संबंध में उसे सकारात्मक संकेत मिले हैं. इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री […]
सीरिया में गृह युद्ध जैसी स्थिति चरम पर है. यहां पर हयात तहरीर अल-शाम (HTS) की अंतरिम सरकार के सुरक्षाबलों और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. सुरक्षाबलों ने अलावी संप्रदाय के लोगों के खिलाफ बदला लेने वाली कार्रवाई शुरू कर दी हैं. हिंसा के समय रूह कंपाने वाली वारदातों के बारे में वहां मौजूद लोगों ने बताया. हर ओर लोगों के लाशों का ढेर पड़ा हुआ दिखाई दिया, महिलाओं के साथ मानवीयता की सारी हदें पार कर दी गई. जानते हैं इस समय सीरिया में किस तरह हालात हैं? इस हिंसा […]
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय सियासी हलचल चल रही है. जहां एक तरफ दुनिया के कई देश अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंदू बहुल देश नेपाल राजतंत्र की तरफ बढ़ रहा है. देश में राजतंत्र की मांग की जा रही है. नेपाल इन दिनों कई तरह की सियासी हलचलों से गुजर रहा है. देश में पिछले कुछ दिनों से राजतंत्र को मांग करने के लिए रैलियां हो रही है. काठमांडू में बुधवार को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने बाइक रैली का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में […]
अमेरिका की खुफिया एजेंसियां दुनिया में सबसे ताकतवर मानी जाती हैं. हाल ही में इसकी काफी चर्चा हो रही है क्योंकि अमेरिका ने अस्थाई रूप से यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी पर रोक लगा दी है. यह जानकारी बीते तीन सालों से रूस-यूक्रेन युद्ध में अहम भूमिका निभा रही थी यह अमेरिकी खुफिया तंत्र का ही नतीजा था कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला करेगा, जब बाकी दुनिया को इस पर संदेह था. तो आइए जानते हैं कि आखिर अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इस महत्वपूर्ण […]
लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने प्रदर्शन किया. उनकी कार को रोकने की कोशिश की. उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी की. तिरंगे का अपमान किया. भारतीय झंडे को फाड़ने की कोशिश की. भारत ने विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने विदेश मंत्री की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है. हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे […]
इजराइल के एक्शन की वजह से रमजान के बीच गाजा के मुसलमानों की टेंशन बढ़ गई है. गाजा में चीनी 200 रुपए किलो तो चिकन 1200 रुपए किलो बिक रहा है, जिसके कारण इफ्तार और सेहरी पर संकट के बादल छा गए हैं. फिलिस्तीन और इजराइल सीमा पर स्थित गाजा में करीब 20 लाख मुसलमान रहते हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इजराइल ने युद्ध की वजह से गाजा में सामानों की आपूर्ति रोक दी है, जिसके कारण गाजा में चीनी 200 रुपए किलो, चिकन 1200 रुपए किलो और रसोई गैस की कीमत 35883 रुपए प्रति सिलेंडर है. आटे और […]
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दूसरी बार जेल में ही रोजा रख रहे हैं. इमरान वर्तमान में पंजाब प्रांत के रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं. यहां पर इमरान दूसरी कैदियों की तरह ही रोज सेहरी और इफ्तारी कर रहे हैं. आदियाला जेल को इमरान की वजह से हाईअलर्ट पर रखा गया है. इमरान ने इस बार रमजान के बाद सत्ता के खिलाफ सीधे बिगुल फूंकने का ऐलान किया है. इमरान जेल से लगातार पत्र भी लिख रहे हैं. रविवार को इमरान ने अमेरिका समेत दुनिया कई देशों के नाम खुला पत्र लिखा है. इमरान ने दुनिया से […]
गाजा युद्ध विराम का पहला चरण खत्म हो गया है. शनिवार को हमास ने ऐलान किया कि स्थाई समझोते के लिए चल रही बातचीत फैल हो गई है. जिसके बाद से गाजा में फिर जंग शुरू होने की संभावना फिर से बढ़ गई है. अब अमेरिका ने एक बार ओर इजराइल के लिए अपना बड़ा दिल दिखाया है. एक तरफ ट्रंप सरकार विदेश को दी जाने वाली अमेरिकी मदद लगातार बंद कर रहा है, लेकिन इजराइल के लिए उसके खजाने खुले हैं और इनमें इजाफा ही हो रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने […]

