देश

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि OIC की बैठक में ईरान और इजराइल तनाव से संबंधित कोई खास कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने वाला देश पाकिस्तान भी पछता रहा होगा.

राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग की एक हालिया अधिसूचना को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डेटा और सीसीटीवी फुटेज को जल्द नष्ट करने का निर्देश लोकतंत्र के खिलाफ है और इससे स्पष्ट होता है कि “मैच फिक्स” किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ईशा फाउंडेशन ने देशभर में एक विशेष पहल के तहत 10000 से अधिक रक्षा कर्मियों के लिए नि:शुल्क योग सत्र आयोजित किए. इन सत्रों का संचालन फाउंडेशन के 11000 से अधिक प्रशिक्षित ‘योग वीर’ द्वारा किया गया, जो पूरे भारत में फैले 2500 से ज्यादा स्थानों पर आयोजित हुए.

इजराइल-ईरान के बीच पिछले कुछ समय से तनाव बढ़ गया है. दोनों एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन दाग रहे हैं. इसी बीच भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित ईरान से वापस लेकर आ रहा है. भारत ने अपने नागरिकों को युद्धस्थल ईरान से वापस लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत अब तक 517 भारतीय वापस आ चुके हैं.

देशभर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस बार की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ योगा किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि योग लोगों को विश्व के साथ एकता की ओर ले जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे हुए हैं. जहां, ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए. इस दौरान पीएम ने कहा कि मैंने महाप्रभु की धरती पर आने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्योते को ठुकरा दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह आयोजन बंदरगाह शहर के आरके बीच से भोगपुरम तक फैले 26 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा योग आयोजन माना जा रहा है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार समाज के हर तबके के विकास के लिए लगातार काम रही है. पिछले 11 सालों में केंद्र की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की वजह से आदिवासी और जनजातीय समाज के लोगों के जीवनस्तर में खासा सुधार आया है.

दुनियाभर में जारी उथल-पुथल, जंग के माहौल के बीच ये समझना काफी दिलचस्प है कि दुनिया के देश पिछले बरसों की तुलना में कितने सुरक्षित या असुरक्षित हुए हैं. वहां समय के साथ शांति आई है या फिर वे और अशांत ही होते गए हैं. इसी बिंदु पर जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 यानी वैश्विक शांति सूचकांक की रिपोर्ट सामने आई है.

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। IMD ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कहां-कहां कैसा रहेगा मौसम। दिल्ली-NCR में यलो अलर्ट जारी- दिल्ली में मानसून की पहली हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।