देश

गुरु-शिष्य परम्परा का प्रतीक ‘गुरु पूर्णिमा’ पर्व पतंजलि योगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव और महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के सान्निध्य में पतंजलि वैलनेस, योगपीठ-2 स्थित योगभवन ऑडिटोरियम में आस्था और समर्पण के साथ मनाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा करके वापस लौटे हैं. इसी मौके पर बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम की इस विदेश यात्रा से भारत को क्या उपलब्धियां हासिल हुई.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया है. विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कई इलाकों में आधार कार्ड को प्रमाणपत्र के रूप में स्वीकार किया जा रहा है, तो किसी इलाके में अधिकारी आधार कार्ड को प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

दुनिया की टेरर फाइनेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने एक बड़ा खुलासा किया है. FATF की नई रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी संगठन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेस का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं. ये प्लेटफॉर्म अब आतंक की फंडिंग और तैयारियों का अहम जरिया बनते जा रहे हैं.

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों ने 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है. इसमें 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं. इनका कहना है कि सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

वैश्विक आतंकी वित्तपोषण पर नजर रखने वाली संस्था FATF ने खुलासा किया है कि कैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेस का इस्तेमाल आतंकी हमलों के लिए किया जा रहा है. FATF ने अपनी रिपोर्ट में पुलवामा आतंकी हमले और गोरखनाथ मंदिर की घटना का जिक्र किया.

गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरप्रीत सिंह, जिसे हैप्पी पासिया के नाम से भी जाना जाता है, को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है. उस पर पंजाब में 14 आतंकी हमले करने का आरोप है. हैप्पी पासिया का पाकिस्तान की ISI और खालिस्तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से संबंध रहे हैं और उसे अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाना तय माना जा रहा है.

कोरोना के बाद केरल में अब एक और नए वायरस ने दस्तक दे दी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि राज्य में दो व्यक्ति निपाह वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस दो व्यक्तियों के संपर्क में 383 लोग आए हैं, जिनकी जांच कर उपचार के लिए भेजा जा रहा है.

कटिहार में मोहर्रम के दौरान निकले ताजिया जुलूस के समय दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दो पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए.

हैदराबाद में आबकारी विभाग ने दो मामलों में करीब 20 किलो गांजा जब्त किया है. आबकारी विभाग की टास्क फोर्स टीमों ने शहर के दो इलाकों में छापेमारी की. आबकारी विभाग की टास्क फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि दो लोग उड़ीसा से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते हैं.