केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के दौरे के दौरान ईशा फाउंडेशन के ग्रामीण और आदिवासी विकास प्रयासों की समीक्षा की और उनके प्रयासों की सराहन की है. उन्होंने विशेष रूप से थनिकंडी गांव की आदिवासी महिलाओं की प्रगति का जिक्र किया.
देश
सरकार ने अगली जनगणना की तिथि घोषित कर दी है. यह जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी. हरियाणा सरकार ने इस जनगणना से संबंधित सभी गतिविधियों की देखरेख के लिए मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त सुमिता मिश्रा को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा अटैक किया है. इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर लेकर घेरा है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है.
केरल में निपाह वायरस का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है. राज्य में दो लोगों में निपाह वायरस के संभावित लक्षण दिखाई दिए हैं. जिसके बाद केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस को लेकर चिंता जताई जा रही है. जिसको लेकर केरल का स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत न सिर्फ पाकिस्तान से लड़ रहा था बल्कि चीन से भी कहीं न कहीं संघर्ष में था. इस संबंध में उप सेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं संधारण) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है.
ओडिशा के भुवनेश्वर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर की पिटाई का मामला पिछले दिनों सामने आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. उस दौरान आयुक्त ने आरोप लगाया था कि बीजेपी जगन्नाथ प्रधान के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अन्य जांच एजेंसियों को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर स्तर पर कठोर कार्रवाई कर रही है.
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं. पूरे मामले की कल 2 बजकर 30 मिनट पर फिर से कोर्ट में सुनवाई होगी. कल शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तरफ से कोर्ट के सामने दलील दी जाएगी.
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला पिछले महीने उत्तराखंड के मसूरी के दौरे पर गए थे. 12 जून को उनकी ये यात्रा हुई थी. उनका ये दौरा अब चर्चा में आ गया है. इसकी वजह बने हैं देहरादून के जिलाधिकारी. डीएम साविन बंसल ने ओम बिरला की यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था.
सुप्रीम कोर्ट ने किरण कुमार को उनकी पत्नी विस्मया की दहेज संबंधी मौत के लिए ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई सजा को निलंबित कर दिया. जस्टिस एमएम सुंदरेश और के. विनोद चंद्रन की बेंच ने बुधवार को उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

