देश

तमिलनाडु के सिवगंगई जिले में एक मंदिर के सुरक्षा गार्ड बी अजीत कुमार की कथित पुलिस हिरासत में मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी. राज्य सरकार द्वारा मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद, एजेंसी ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103 के तहत केस दर्ज कर जांच की शुरुआत कर दी है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घटना शुक्रवार की है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 16वें रोजगार मेला के तहत सरकारी विभागों में नए नियुक्त हुए 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. पीएम सरकारी विभाग में नियुक्त हुए युवाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर बनी जेपीसी की बैठक चल रही है. इसमें विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और शक्तियों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता और उसे इतनी ज्यादा शक्तियां देना ठीक नहीं है.

असम सरकार ने गुरुवार को बताया कि मंत्रिमंडल ने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी निजी अस्पताल को मरीज के शव को दो घंटे से ज्यादा रखने की अनुमति नहीं होगी, भले ही परिवार इलाज का बिल न चुका पाए.

दिल्ली हाईकोर्ट में जज रहते जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में जले हुए नोट मिले थे. इस मामले में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी सरकार ने कर ली है. इसके लिए सरकार ने लोकसभा का रास्ता चुना है. हालांकि इसकी शुरुआत कांग्रेस ने की है.

चकमा स्वायत जिला परिषद (CADC) को भंग करने के पहले परिषद में सत्ता पर बीजेपी काबिज थी, लेकिन 16 जून को बीजेपी के सभी स्वायत परिषद सदस्यों ने इस्तीफा दे दिए और बाद में वे सभी स्थानीय ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के साथ मिल गए.

यह सर्वे ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी और शशि थरूर के बीच तनातनी चल रही है. शशि थरूर तभी से सुर्खियों में बने हुए हैं जब वो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने थे.

पश्चिम बंगाल में पार्टी नेताओं पर हमलों की खबरें आम हो चुकी हैं. आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज शाम को ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष के समारोह का मुख्य आकर्षण सद्गुरु के साथ होने वाला विशेष सत्संग है, जो शाम 7 बजे से आरंभ होगा.