केरल में पलक्कड़ जिले के 57 वर्षीय व्यक्ति की 12 जुलाई को मौत हो गई और संदेह है कि वह निपाह वायरस से संक्रमित था. इसके मद्देनजर सरकार ने हाल में उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के साथ-साथ क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है.
देश
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से ही पाकिस्तान पर हमला किया था. इस मिसाइल की सफलता के बाद अब पूरी दुनिया इसका लोहा मान रही है. यही कारण है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद 14-15 देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है.
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई है कि वह कथित हत्या के आरोप में यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की संसद में उन चार हस्तियों को मनोनीत किया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है. राज्यसभा में मनोनीत हुए सदस्य वकील उज्जवल निकम ने मुंबई हमले से लेकर न जाने कितने आपराधिक मामलों में न्याय दिलाया हैं.
राज्यसभा में मनोनीत हुए सदस्य सदानंदन मास्टर को यहां तक पहुंचने से पहले कई तरह की कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ा. 25 जनवरी 1994 का वह काला दिन शायद ही सदानंद मास्टर कभी भूल पाएंगे. उस दिन उनके ऊपर अचानक हुए हमले में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों की पृथ्वी पर वापसी अब नजदीक है. ये सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को एक्सिओम स्पेस के मिशन Axiom-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, शुभांशु 14 जुलाई को ISS से वापसी की यात्रा शुरू करेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया है. इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं. निकम को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.
केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार ने टीटीडी में अन्य धर्मों के लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में 1,000 से अधिक गैर-हिंदू तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में कार्यरत हैं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपने बयान से सत्ता का लाभ लेने वालों पर निशाना साधा है. शनिवार को नागपुर में में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सत्ता, धन, ज्ञान और सुंदरता प्राप्त करने के बाद लोग अक्सर अहंकारी हो जाते हैं.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के नए कार्यालय मरारजी भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने बीजेपी की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत के जी मरार की कांस्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नए भवन में स्थापित किया.

