देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद छिड़े सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई रिहायशी इलाकों पर भी हमले किए, जिसमें कई घरों को खासा नुकसान भी पहुंचा. अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पाक सेना की ओर से सीमापार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मिलने के लिए आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे. यहां पर उन्होंने कई पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना. पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश […]

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दस्तक दे चुका है. केरल में मॉनसून के आने की सामान्य तिथि एक जून है, लेकिन इस बार केरल में मॉनसून सामान्य तिथि से पहले आ गया है. साल 2009 के बाद ये मॉनसून भारतीय भूमि पर सबसे जल्दी दस्तक देने वाला मॉनसून बन गया है. उल्लेखनीय है कि साल 2009 में मॉनसून 23 मई को आया था. दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में प्रवेश कर चुका है. आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जून तक केरल पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है. यह 17 सितंबर […]

कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक महिला की गोद भराई की रस्म चल रही थी. लेकिन इसी बीच महिला के पति की मौत हो गई और खुशियां मातम में बदल गईं. महिला के पति को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई. पति की मौत के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. महिला सात महीने की गर्भवती है और दो महीने बाद दोनों पति-पत्नी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पति की मौत हो गई. ये मामला जामखंडी से सामने आया है, जहां 33 वर्षीय सतीश की […]

झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सली मारे गए. इनमें से एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. साथ ही एक घायल केडर को जिंदा पकड़ लिया है. इनके पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है. मारे गए इनामी नक्सलियों में पप्पू लोहारा पर 10 लाख का इनाम घोषित था. जबकि, प्रभात गंझू पर पांच लाख का इनाम घोषित था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ लातेहार जिले के इचावार के […]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की ओर से किए गए सटीक हमलों से पाकिस्तानी सेना के अंदर अराजकता और दहशत फैल गई थी. इंटरसेप्ट से यह पता चला है कि इस हमले के दौरान उसके कई अधिकारी तो अपनी पोस्ट ही छोड़ कर भाग गए थे और वापस लौटने से इनकार भी कर दिया. भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बातचीत से यह पता चला है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तैनात पाकिस्तानी सेना की 75वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के एक कमांडर ने […]

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. पूर्व राज्यपाल और 5 अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने 2200 करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अस्पताल से पूर्व राज्यपाल की फोटो सामने आई है. उनकी तबीयत खराब है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सत्यपाल मलिक की अस्पताल की फोटो पोस्ट की गई है, साथ ही पोस्ट में कहा गया है कि मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने में, मैं असमर्थ हूं. अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से […]

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में गुरुवार को सभा संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया है कि अगर पाकिस्तान भारत पर बुरी नजर डालता है, तो उसकी आंखें फोड़ दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि अभी हमने सिर्फ आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया है, उनकी हवाई पट्टियों को नुकसान पहुंचाया है और उनके एयरबेस पर हमला किया है. अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा, जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी लड़ाई हुई है […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर की धरती से पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी रगों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. पीएम ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ना व्यापार होगा और ना ही बातचीत. उसको हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था. 140 करोड़ देशवासियों ने संकल्प लिया था कि आतंकबाद को मिट्टी में […]

वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई शुरू हो गई है. सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ इस मामले को सुन रही है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार की तरफ से दलील देना सुरू कर दिया है. आज की सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि किसी के लिए भी मुद्दा उठाना मुश्किल नहीं है, लेकिन सिर्फ इसलिए कि इस पर बहस की जा सकती है, इसका मतलब यह नहीं है कि ये विधायिका की तरफ से पारित कानून की वैधता पर रोक लगाने योग्य है. मेहता ने कहा […]

कांग्रेस ने बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार किया. खरगे और राहुल गांधी ने नई दिल्ली के वीर भूमि स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया. इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए हिंदी में एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि उनके पिता की यादें उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन देती हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि वो […]