देश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाहर से लोग अराजकता फैलाने आए थे. पुलिस को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी तस्वीरें यह कहकर साझा की जा रही हैं कि यह घटना बंगाल में हुई है. मगर ऐसा नहीं है. हमें असली स्रोत को पहचानना होगा. ममता ने कहा कि अगर हम स्रोत की पहचान नहीं करेंगे और ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देंगे, तो इससे केवल उकसावे की स्थिति बनेगी और बॉर्डर पर शांति […]

मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. इसी सिलसिले में 21 मई को आर्मड फोर्सेस ने अभियान चलाते हुए 6 खूंखार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षाबलों नें जिन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है वो भारत सरकार की तरफ से बैन किए गए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सहित बाकी प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य हैं. गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में गोला बारूद सहित आटोमेटेड पिस्टल और राइफलें बरामद हुई हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया है. सुरक्षाबलों ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. सुरक्षाबलों की कार्रवाई में जिन 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 3 उग्रवादी भारत […]

सुप्रीम कोर्ट में आज फिर एक बार वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू हो गई है. अदालत अंतरिम आदेश जारी करने के सवाल पर सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ इस विषय को सुन रही है. कल पौने चार घंटे तक याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए वकीलों ने कानून में दसियों खामियां गिनवाईं. आज सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता बचाव करते दिख रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से एसजी मेहता ने आज दलील देने की शुरूआत कुछ यूं किया […]

संसदीय कार्य मंत्रालय ने विदेश में भारत का पक्ष रखने वाले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले सांसदों के नामों में अब टीएमसी से अभिषेक बनर्जी के नाम पर मुहर लगा दी है. टीएमसी की तरफ से अब अभिषेक बनर्जी सर्वदलीय टीम का हिस्सा होंगे. ऑपरेशन सिंदूर के लिए अभिषेक बनर्जी से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के लिए विदेश जाने के लिए टीएमसी की तरफ से सांसद यूसुफ पठान का नाम चुना था, लेकिन पार्टी की तरफ से इस पर सवाल खड़े किए गए इसी के बाद अब नाम बदला गया है और अभिषेक बनर्जी पार्टी की […]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक विपक्ष पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए मुहंतोड़ जवाब देने के लिए केंद्र सरकार का साथ दे रहा था. अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है, सीमा पर शांति भी है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के खत्म होते-होते सियासी दलों की आपसी एकता भी तार-तार हो गई है. अब सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे हमले करने में पूरा जोर लगा चुके हैं. कांग्रेस ने पहलगाम को लेकर 10 सवाल भी तैयार किए हैं. भले ही पाकिस्तान को आतंकवाद को पनाह देने के मामले […]

वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई शुरू हो गई है. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस मसीह की बेंच सुनवाई कर रही है. आज की सुनवाई के दौरान देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुल तीन मुद्दे हैं, जिन पर रोक लगाने की मांग की गई है और उस पर मैंने जवाब दाखिल कर दिया है. जैसे ही सॉलिसिटर जनरल ने ये बात की कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को की तरफ से पेश हो रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ने कहा कि तीन मुद्दे नहीं […]

कर्नाटक के मैसूर की राजमाता ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर में 100 किलोग्राम चांदी के दीपक दान करके 300 साल पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया है. अब से तिरुमाला मंदिर को इसी चांदी के दीपक से रोशन किया जाएगा. भक्ति और शाही विरासत के प्रतीक के रूप में, मैसूर की राजमाता प्रमोदा देवी वाडियार ने तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को दो बड़े चांदी के दीपक दान किए. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने यह दान स्वीकार किया. लगभग 100 किलोग्राम वजन वाले इन चांदी के दीपकों का उपयोग अखंड दीपकों के रूप में किया जाएगा. मंदिर के […]

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया. बिलबिलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया, जोकि उसकी सबसे बड़ी गलती थी. भारत ने उसके हमले को नाकाम करते हुए जिन्ना के मुल्क के एयरबेस तबाह कर दिए. क्या उसे अंदाजा नहीं था कि भारत की आर्मी इतनी पावरफुल है कि उसकी पलक झपकते नींद उड़ा देगी. इस बीच सेना वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने भारत की सैन्य शक्ति पर बात की है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के […]

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक शरण याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया भारत कोई धर्मशाला नहीं है. दरअसल, एक श्रीलंकाई नागरिक ने भारत में शरण के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था. उसके वकील का कहना है कि श्रीलंकाई में उसकी जान को खतरा है. श्रीलंकाई नागरिक वीजा पर भारत आया था. वह गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत तीन साल से जेल में है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जज के विनोद चंद्रन की पीठ ने श्रीलंकाई नागरिक की याचिका पर सुनवाई की है. पीठ ने इस दौरान कहा कि भारत कोई […]

पाकिस्तान को दुनिया भर में बेनकाब करने के लिए बने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेसियों की लिस्ट के विवाद को लेकर भले ही सीजफायर नजर आ रहा हो, लेकिन सूत्रों की मानें तो ये तूफान से पहले की शांति भर है. कांग्रेस के मुताबिक, सरकार ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फोन करके प्रतिनिधिमंडल के लिए चार नाम मांगे. शाम को कांग्रेस ने आनन्ंद शर्मा, गौरव गोगोई, अमरिंदर सिंह राजा, नासिर हुसैन का नाम दिया. मगर लेकिन सरकार ने शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद और अमर सिंह का नाम शामिल कर लिया. […]