देश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारत में जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है, जो दीर्घावधि औसत का 108 प्रतिशत होगी. यह साल 2025 के मानसून की शुरुआत (rain in June) का संकेत है, जो 16 वर्षों में सबसे पहले है. IMD के अनुसार, जून में सामान्य से अधिक वर्षा होगी,

तमाम प्रतिबंधों के बावजूद देश के अलग अलग हिस्सों में रेव पार्टी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. नया मामला देश की आईटी सिटी बेंगलुरु का है. यहां बर्थडे के बहाने एक फार्म हाउस में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था. फार्म हाउस के अंदर नशे में डूबे युवक और युवतियां गंदे खेल को अंजाम दे रहे थे. इस दौरान अंदर से आ रहीं अजीब तरह की आवाज को सुनकर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लड़कियों और 24 लड़कों को आपत्तिजनक हाल में अरेस्ट किया है. पुलिस […]

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है. सोमवार की बात करें तो देश में अब तक कुल 1009 एक्टिव मामले हैं, इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल में एक्टिव हैं. इसके अलावा अब तक 7 मौतें भी सामने आ चुकी है. हालांकि इन मौतों की अब तक पुष्टी नहीं हो पाई कि ये कोरोना से हुई हैं. संदिग्ध मौतों की जांच की जा रही है. भारत में पिछले कुछ दिनों में कोविड के 1,000 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं. रिपोर्ट किए गए कुल मामलों […]

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल अगले महीने पूरा होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 18 उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को बैठक हुई. इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रस्ताव पास कर एनडीए की सियासी दिशा और दशा का नया खाका खींच दिया. इस तरह पीएम मोदी ने राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय की केमिस्ट्री के साथ एनडीए की आगे का रोडमैप तय कर दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एनडीए शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक में बीजेपी के […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (26 मई) को गुजरात दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो हमदाबाद, बड़ोदरा और भुज में रोड शो भी करेंगे, जिसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां की गई गई हैं. खास बात ये है कि इन तैयारियों में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी दिखाई दे रही है. सेना के जवानों की तस्वीरें, सिंदूर और सड़कों को तिरंगे के रंग से सजाया गया है. सभी रूट्स को दुल्हन की तरह सजाया गया है, सड़कों के किनारे तिरंगों के साथ साथ ब्रह्मोस और राफेल की प्रदर्शनी लगाई गई है. प्रधानमंत्री 26 मई को […]

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को वोटिंग कराई जाएगी, जिसके नतीजे 23 जून को सामने आएंगे. इनमें पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट भी शामिल है. यहां से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. गुजरात में 2 सीटों पर, केरल-पंजाब और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर उपचुनाव होने वाला है. जिन सीटों पर उपचुनाव होने वाला है वे सभी सीटें […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सांसदों का डेलिगेशन दुनियाभर के देशों में पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है. BJP सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाला भारतीय डेलिगेशन बहरीन पहुंचा. जहां प्रतिनिधिमंडल ने भारत का पक्ष रखा और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की पोल खोल कर रख दी. इस दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इन आतंकवादी संगठनों ने भारत में निर्दोष लोगों की हत्या को उचित ठहराया है और उन्होंने कुरान की आयतों को गलत संदर्भ में पेश् किया है. हमें इसे खत्म करना होगा. उन्होंने लोगों की हत्या को […]

देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत मंडपम में नीति आयोग की 10 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है. 10वीं बैठक की थी विकसित राज्य के लिए विकसित भारत @2047 रखी गयी है. इस बैठक के जरिए भारत को आने वाले 25 सालों में एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है. हालांकि इस बैठक से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरी बनाई है. बैठक में समयबद्ध लक्ष्यों वाले स्थानीय स्तर पर समावेशी दृष्टि दस्तावेज तैयार करने पर जोर दिया गया. भारत मंडपम […]

कर्नाटक से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां हावेरी जिले के अक्की-अलूर गांव में गैंगरेप के सात आरोपियों जमानत मिली, जिसके बाद जश्न मनाया गया. उन्होंने कार और बाइक पर सवार को विजय जुलूस निकाला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता में नाराज हो गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा. इस मामले में सात में चार आरोपियों को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. इन सभी सात आरोपियों की 20 मई को जेल से रिहाई की गई […]

कैंसर से पीड़ित टाटा स्टील कंपनी के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिससे, सनसनी मच गई. मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला का है. कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी डॉली देवी और अपनी दो बेटियों के साथ अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. कृष्ण कुमार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर में रहते थे. घटना का पता तब चला जब काफी देर तक कृष्ण कुमार के परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर ही नहीं निकला. आशंका होने पर आस पड़ोस के लोगों ने मामले […]