व्यापार

कोविड के बाद से यूट्यूब ने कई लोगों की जेब भरी है. आपने भी अपने आस-पास कई बार सुना होगा कि मैं तो यूट्यूब से ही बढ़िया कमाई कर रहा हूं. लेकिन अब इस कमाई वाली बात पर यूट्यूब ने खुद बताया है कि उसने भारतीयों की जेब भरने में कितना अहम रोल प्ले किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते तीन साल में यूट्यूब ने भारत के क्रिएटर्स, एक्सटर्स और मीडिया कंपनियों को 21 हजार करोड़ रुपए दिए हैं. ये आंकड़े आने वाले समय में और भी बढ़ सकते हैं क्योंकि यूट्यूब इन क्रिएटर्स को देने के लिए 850 […]

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की टेस्ला में कुर्सी अब खतरे में दिख रही है. इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर एक नए सीईओ की खोज शुरू कर दी है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि कंपनी का बोर्ड मस्क के उत्तराधिकारी के लिए एक बड़ी एग्जीक्यूटिव सर्च फर्म से संपर्क में है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब एलन मस्क की टेस्ला से छुट्टी होने वाली है? क्यों हो रही खोज? टेस्ला के शेयर बाजार में प्रदर्शन और नेतृत्व को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ती […]

आपको कई बार ऐसा सुनने को मिलता है कि इनकम टैक्स विभाग ने किसी व्यक्ति के घर या फिर ऑफिस पर छापा मारा है और बड़ी मात्रा में कैश और गहने बरामद किए हैं. ऐसे मामलों में कभी कैश और जेवर को जब्त कर लिया जाता है तो कभी उस व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है. इससे लोगों के मन में कई तरह से सवाल चलते हैं कि क्या घर में ज्यादा कैश या गहने रखना कानूनन अपराध है? अगर घर पर ये रख सकते हैं तो कितना रख सकते हैं? चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से […]

देश में सोयाबीन बिक्री को लेकर फैली अफवाहों की वजह से खाने के तेल के दाम कम हो गए. पिछले हफ्ते देश में तेल-तिलहनों के दामों में गिरावट देखी गई. इसका मुख्य कारण सहकारी संस्था नेफेड द्वारा 21 अप्रैल से सोयाबीन बिक्री की अफवाहें और गुजरात में मूंगफली की सरकारी बिक्री रही. इन खबरों ने बाजार में घबराहट पैदा की, जिससे कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और तेल-तिलहनों की कीमतें नीचे आईं. बाजार सूत्रों के अनुसार, गुजरात में सरकार मूंगफली बेच रही है, जो पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 17-18% कम दाम पर थी. अब नेफेड के सोयाबीन बिक्री […]

दुनिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज उनका नाम अरबपतियों की लिस्ट में शुमार है. उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी आज दुनिया की टॉप वैल्युएबल कंपनियों में शुमार है. जहां अजा दुनिया में अरबपतियों की चर्चा होती है वहीं मुकेश अंबानी आज से कई साल पहले खरबपति बन चुके हैं. आइए जानते हैं कब मुकेश अंबानी खरबपति बने थे. मुकेश अंबानी के पास आज अरबों की संपत्ति है. परिवार में सबसे बड़े बेटे होने के नाते मुकेश अपने पिता की विरासत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. अंबानी […]

अगर आप एक ऐसी योजना की तलाश में हैं जो रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने एक तय इनकम दें, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. ये योजना Post Office की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम है. ये एक ऐसी स्कीम है जिसमें आपको हर महीने 20,500 रुपए की पेंशन मिलेगी. यह योजना खासतौर से सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है, ताकि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें किसी भी तरह से पैसे की चिंता न हो. पोस्ट ऑफिस स्कीम रिटायरमेंट के बाद अगर आप एक ऐसा ऑप्शन चाहते हैं जो आपको हर महीने एक निश्चित आमदनी दे […]

पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है. केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी करके पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की जानकारी दी. ये एक्साइज ड्यूटी सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर बोझ डाल सकती है. दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं, जिसको देखते हुए सरकार ने पेट्रोलियम कंपनी जैसे भारत पेट्रोलियम, रिलायंस और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि देश की ऑयल कंपनी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दी है या फिर वर्तमान में जो रेट हैं, उसी कीमत […]

वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने फिर से गिरावट का मोड़ पीछे नहीं छोड़ा है. वो उसी मोड़ पर ​अड़ा हुआ है. जिसकी वजह से देश के रिटेल निवेशकों को मोटा नुकसान उठाना पड़ रहा है. शेयर बाजार के आंकड़ों को देखें तो बीएसई ओपन के होने के एक मिनट के अंदर 600 से ज्यादा अंक गंवा गया और निवेशकों को 2.39 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 180 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली. शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो शेयर […]

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है. मार्केट का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स करीब 150 अंक लुढ़क कर 77,446.97 पर कारोबार कर रहा है, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. गोल्ड के दाम में आज यानी 28 मार्च को तेजी आई है. 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 89,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 82,360 रुपये है. आइए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें आज क्या हैं. गुड रिटर्न्स के डेटा के […]

Gold Price: आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये टूटकर 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क के अगले दौर के, अपने शुरुआती अनुमान से कम कठोर होने के संकेत के बाद, डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में […]