व्यापार

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स के शेयरों में तगड़ा उछाल आया है. लेकिन इसी बीच अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर में भी जोरदार रैली देखने को मिल रही है. कंपनी के स्टॉक रिलायंस पावर में 15 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. बीते गुरुवार को अनिल अंबानी ने जर्मनी की डिफेंस कंपनी के साथ गोला-बारूद और तोप बनाने की डील की थी, जिसका सीधा असर उसके शेयरों पर देखने को मिल रहा है. अनिल अंबानी की डिफेंस सेक्टर की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने जर्मनी की हथियार विनिर्माता राइनमेटल […]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों एक हैरान कर देने वाली बता कही थी उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि एपल अपने प्रोडक्शन का और ज्यादा विस्तार भारत में करें. इसकी जगह वो अमेरिका में फोकस करें. इसपर एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन चीन के बजाय भारत में बनाए जाएंगे और कंपनी इस योजना पर आगे बढ़ती दिख रही है. कंपनी ने किया 2.56 बिलियन डॉलर का निवेश दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी अपने देवनहल्ली प्लांट में 2.56 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है. […]

घरेलू शेयर मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.3 अंक की गिरावट के साथ 81,018.33 अंक पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 203.45 अंक फिसलकर 24,610 अंक पर आ गया. खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 764.88 अंक फिसलकर 80,839.90 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 222.20 अंक फिसलकर 24,574.70 पर कारोबार कर रहा है.इस गिरावट में निवेशकों का 15 मिनट में 2.52 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. इन शेयरों में गिरावट सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले, हिंदुस्तान […]

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपये के नए नोट को जारी करेगा. बैंक की ओर से शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी गई. जिसमें कहा गया कि नए नोट पर गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर होंगे. इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी न्यू सीरीज के 20 रुपये के नोटों जैसा ही होगा. इसके साथ ही आरबीआई की ओर से कहा गया कि 20 रुपये के नए नोट के जारी के होने के बाद पुराने नोट चलन में बने रहेंगे. इसका मतलब है कि जो नोट पहले से चलते आए हैं. उनको बंद नहीं किया जाएगा. […]

Stock Market: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. 12 मई को शेयर बाजार ओपन होते ही BSE में 2243 अंक यानी +2.82% तेजी देखने को मिली. दूसरी और Nifti की बात करें तो इसमें भी 681 अंक यानी 2.83% की तेजी देखने को मिली. शेयर बाजार की इस तेजी से बीते सप्ताह हुए निवेशकों के नुकसान की भरपाई हो गई है. आपको बता दें पिछले हफ्ते भारत-पाक तनाव के चलते BSE में 880 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी, इसके साथ ही दूसरी ओर निफ्टी में भी 265 अंक […]

मौजूदा महीने में सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव चर्चा का विषय बना हुआ है. दुनियाभर के निवेशक खासकर भारत को लेकर घबराए हुए थे. उस वक्त भी भारत ने अपना संयम नहीं खोया और विदेशी निवेशकों में अपना भरोसा कायम रखा. ऐसे समय में जब भारत पाकिस्तान के घमंड को तोड़ रहा था और ऑपरेशन सिंदूर की तैयारियों से लेकर उसके एग्जीक्यूशन को अंजाम देने में लगा था. तब भी दुनियाभर के विदेशी निवेशकों ने भारत के शेयर बाजार पर दाव खेला और अरबों डॉलर भारत की तिजोरी […]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ चुका है. बीती 2 रात में पाकिस्तान की तरफ से भारत के आबादी वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन अटैक किया था. भारत की तरफ से भी इसका मजबूती के साथ जवाब दिया जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगने के पोस्ट सामने आ रहे हैं और लोगों में पैनिक जैसे माहौल पैदा हो रहे हैं. जिसको लेकर अब बैंक और ऑयल कंपनियों की तरफ ने से बयान आया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, भारत-पाक तनाव […]

भारत-पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर है. दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चरम पर है. इस बीच लोगों के बीच चिंता है कि अगर युद्ध शुरू हुआ को देश में कई चीजों की किल्लत हो सकती है. इसलिए लोग घरों में सामान और राशन जमा करने लग गए हैं. इसके अलावा लोगों को फिक्र है कि अगर युद्ध हुआ तो पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है. इसलिए कई जगह पेट्रोल पंपों पर भी लंबी लाइन देखी गई हैं. सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग ऐसा दावा कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा. तेल कंपनियों इंडियन […]

भारत पाकिस्तान की टेंशन के बीच आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को बड़ी राहत मिली है. इस साल अप्रैल में सब्जियों की कीमतों में नरमी से घर में बने भोजन की लागत में कमी आई है. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक इकाई ने अपनी रिपोर्ट रोटी चावल कीमत में कहा कि अप्रैल में एक सामान्य शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर चार प्रतिशत और मासिक आधार पर एक प्रतिशत कम होकर 26.3 रुपये रह गई. सस्ती हो गई वेज थाली सब्जियों की कीमतों में तेज गिरावट के कारण भोजन […]

देश में सोने की कीमतों में एकाएक तेजी आने के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में सोने की कीमतों ने 1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब उसके करीब-करीब 7-8 हजार रुपये की गिरावट आ गई है. आने वाले 4 से 6 महीनों में सोने की कीमतों में ऑल टाइम हाई से करीब 19000 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय सुरेश केडिया के मुताबिक अगले 4 से 6 महीने में सोने की कीमत 80 हजार तक आ सकती है. गोल्ड के 10 […]