शेयर बाजार में फरवरी महीने के आखिरी दिन भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले. खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 700 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा लुढ़क चुके थे. सेंसेक्स 686.45 अंक की गिरावट के साथ 73,925.98 पर और निफ्टी 219.85 अंक की गिरावट के साथ 22,325.20 पर खुला. इस दौरान करीब 539 शेयरों में तेजी, 1702 शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
व्यापार
अनिल अंबानी की फेवरेट कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को तीसरी तिमाही में मोटा नुकसान हुआ है. जी हां, ये नुकसान कोई छोटा मोटा नहीं है बल्कि काफी बड़ा है. शेयर बाजार को दी गई जानकारी अनुसार आरइंफ्रा के नुकसान में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 8 गुना का इजाफा देखने को मिला है. खास बात तो ये है कि शुक्रवार को करीब के शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. अब खराब नतीजे कंपनी और अनिल अंबानी के लिए किसी दोहरी मार से कम नहीं है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अनिल […]
भारतीयों की जेब से लेकर दिल और दिमाग में बसने वाला सोना इन दिनों अपनी भरपूर चमक बिखेर रहा है. अमेरिका में चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं, तभी से सोने के भाव में गरमी बनी हुई है और अब इसने तपिश को बरकरार रखते हुए एक बार 88,000 रुपए के भाव को क्रॉस कर लिया है. गुरुवार को चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार के भाव और ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ […]
डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं, तभी से वह कई चौकाने वाले फैसले लिए हैं. उन्होंने पहले मैक्सिको और चीन पर टैरिफ बढ़ा दी और बाद में उसे होल्ड कर दिया. अब उनके कई देशों पर ज्यादा टैरिफ लगाने के अंदेशे के बीच भारतीय रुपया काफी टूट गया है. घरेलू शेयर बाजार भी लाल निशान में दिखाई दे रहा है. वहीं, गोल्ड भी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 अप्रैल को एक्सपायर होने वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 12 बजकर 15 मिनट पर 85390.00 रुपये पर है. गोल्ड ने कारोबार के […]
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है. बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए RBI ने शानदार प्लान बनाया है. 7 फरवरी 2025 को RBI ने घोषणा की कि भारतीय बैंकों के लिए एक विशेष इंटरनेट डोमेन ‘bank.in’ और गैर-बैंक वित्तीय संस्थाओं के लिए ‘fin.in’ होगा. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ‘bank.in’ के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2025 से शुरू होगा. उसके बाद ‘fin.in’ को भी लागू किया जाएगा. पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है. पेमेंट सर्विसेज में बढ़ेगा भरोसा इस कदम से […]
बजट से एक दिन पहले शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. शेयर बाजार में तेजी का प्रमुख कारण बजट से उम्मीदें, इकोनॉमिक सर्वे में अगले वित्त वर्ष के लिए दिया गया जीडीपी अनुमान, टेक शेयरों में तेजी, आरबीआई से रेट कट की उम्मीदें और तीसरी तिमाही में एलएंडटी और नेस्ले कंपनियों का शानदार परफॉर्मेंस को माना जा रहा है. जानकारों की मानें तो अब निवेशकों की उम्मीदें बजट पर टिकी हुई हैं. शनिवार को शेयर बाजार ओपन रहेगा और अगले हफ्ते के लिए भी […]
आम लोगों की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए. इस बात का अहसास पिछले साल लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को दिखा दिया. अब उसी आम आदमी के लिए देश की मिलीजुली सरकार अपने दूसरे बजट में बड़े ऐलान करने की तैयारी कर रही है. जानकारों की मानें तो देश के आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए बजट 2025 में ऐसे ऐलान हो सकते हैं, जो अभी तक नहीं हुए या अगर हुए भी हैं तो पहले बजटों में आवंटन कम हुआ. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सरकार की नजर में आम आदमी कौन है? जो […]
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने के लोअर लेवल पर पहुंच गया है. भारत के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार 7वें हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है. लगातार 7 हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में 34.11 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर रिकॉर्ड हाई से 80.91 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है. जानकारों की मानें तो रुपए को संभालने के लिए फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसकी वजह से देश की विदेशी दौलत में गिरावट […]

