लुधियाना : थाना मेहरबान की पुलिस ने एक लड़की से मारपीट करके उसके जबरदस्ती कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने और उसकी वीडियो बनाने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई (attempting to rape a girl) करते हुए आरोपी राजू ददराल, दारा ददराल, पूजा, कमलजीत ददराल और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
attempting to rape a girl – जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी सहेली के माता-पिता और रिश्तेदारों को संदेह था कि उसने उनकी लड़की को बिगाड़ा हुआ है और उसकी किसी अंकुर नाम के लड़के के साथ फ्रेंडशिप करवाई है। इसकी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा उसे घर में बुलाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की गई और उसकी वीडियो बनाई गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

