दिल्ली दौरे के बाद देहरादून लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह से ही सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने सुबह सेलाकुई में किसान मोर्चा के उत्तर क्षेत्रीय शिविर में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और योजनाओं को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश दिए। (Cabinet Reshuffle Postponed) राज्य में बीते कई दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी, अब बिजली बिलों पर देना होगा सरचार्ज
इन चर्चाओं को तब और हवा मिली जब मुख्यमंत्री धामी बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के मंगलवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से भी उन्होंने लंबी बैठक की। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बीच ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी दिल्ली पहुंच गए थे। इससे राज्य का सियासी तापमान और बढ़ गया था।
Cabinet Reshuffle Postponed – कयास लगाए जा रहे थे कि शीर्ष नेतृत्व जल्द ही उत्तराखंड को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। हालांकि सीएम के गुरुवार को दून लौटने के बाद मामला कुछ शांत सा हो गया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि राज्य कैबिनेट में फेरबदल तो होना है लेकिन इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह भी गुरुवार को देहरादून लौट आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में शिरकत की।
इसे भी पढ़ें – धामी मंत्रिमंडल विस्तार को नहीं मिला ग्रीन सिग्नल, जानिए क्यों करना पड़ेगा इंतजार

