Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » धामी मंत्रिमंडल विस्तार को नहीं मिला ग्रीन सिग्नल, जानिए क्यों करना पड़ेगा इंतजार

    धामी मंत्रिमंडल विस्तार को नहीं मिला ग्रीन सिग्नल, जानिए क्यों करना पड़ेगा इंतजार

    September 29, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में नियुक्तियों के मामले के साथ अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर चल रहे बवाल को देखते हुए साफ है कि यहां मंत्रिपरिषद विस्तार (Not Get Green Signal) का अभी इंतजार लंबा हो सकता है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि पहले राज्य में सरकार सुचारू ढंग से आगे बढ़े उसके बाद की स्थितियों में मंत्रिपरिषद में बदलाव के बारे में विचार किया जाएगा। मौजूदा हालातों में मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना काफी कम है।

    इसे भी पढ़ें – आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

    राज्य में विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से लेकर पार्टी तक चल रही गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा महासचिव संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की है। दिल्ली में दो दिन से डेरा डाले मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार सुबह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कोश्यारी के साथ मुलाकात भी राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए महत्वपूर्ण है।

    Not Get Green Signal – इसके बाद धामी ने पार्टी महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व उत्तराखंड के मौजूदा हालातों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की भी चर्चा रही, हालांकि बुधवार देर शाम तक मुलाकात नहीं हो सकी थी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट भी इस दौरान दिल्ली में रहे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कुछ नेताओं से मुलाकातें की हैं।

    इसे भी पढ़ें – काशीपुर की लुटेरी दुल्हन : शादी के एक हफ्ते बाद नकदी और गहने लेकर सुहानी फरार

    सीएम के दिल्ली दौरे के साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गईं। सीएम की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा गया है। गुरुवार शाम तक उनके दिल्ली में ही रुकने की संभावना है। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन इस पर अभी हाईकमान से सहमति नहीं मिल पाई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री धामी इस दफा ग्रीन सिग्नल लेकर आ सकते हैं। इससे मंत्रियों-विधायकों में भी बेचैनी है।

    मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी की चर्चाएं पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भी चल रही हैं। वहीं, कैबिनेट में रिक्त चल रहे तीन पदों को लेकर कई विधायक भी जोर आजमाइश में लगे हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री धन सिंह बीती रात ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए। सतपाल महाराज विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को मिले बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए मिले पुरस्कार कसे लेने पहुंचे थे, लेकिन इस बीच कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच वे दिल्ली में रुक गए।

    इसे भी पढ़ें – देहरादून जिले की सड़कों का होगा नवीनीकरण, 100 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलेंगी

    बाकी कैबिनेट मंत्री फिलहाल उत्तराखंड में ही हैं, लेकिन उनकी निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी दून पहुंच गए हैं। वे बीजापुर स्थित सेफ हाउस में ठहरे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे मुलाकात भी की। हालांकि, बताया जा रहा है कि वे केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए हैं। विजयवर्गीय ने 2016 में कांग्रेस के नौ विधायकों को एक साथ तोड़कर भाजपा में शामिल कर लिया था, तब से उनके देहरादून आते ही सियासी अटकलबाजी शुरू हो जाती हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

    नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली की सीट

    हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.