Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल टला, देहरादून लौटे धामी

    उत्तराखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल टला, देहरादून लौटे धामी

    September 30, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली दौरे के बाद देहरादून लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह से ही सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने सुबह सेलाकुई में किसान मोर्चा के उत्तर क्षेत्रीय शिविर में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और योजनाओं को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश दिए। (Cabinet Reshuffle Postponed) राज्य में बीते कई दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी, अब बिजली बिलों पर देना होगा सरचार्ज

    इन चर्चाओं को तब और हवा मिली जब मुख्यमंत्री धामी बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के मंगलवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से भी उन्होंने लंबी बैठक की। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बीच ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी दिल्ली पहुंच गए थे। इससे राज्य का सियासी तापमान और बढ़ गया था।

    Cabinet Reshuffle Postponed – कयास लगाए जा रहे थे कि शीर्ष नेतृत्व जल्द ही उत्तराखंड को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। हालांकि सीएम के गुरुवार को दून लौटने के बाद मामला कुछ शांत सा हो गया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि राज्य कैबिनेट में फेरबदल तो होना है लेकिन इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह भी गुरुवार को देहरादून लौट आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में शिरकत की।

    इसे भी पढ़ें – धामी मंत्रिमंडल विस्तार को नहीं मिला ग्रीन सिग्नल, जानिए क्यों करना पड़ेगा इंतजार

    इस बीच धामी मंत्रिमंडल की बैठक का कार्यक्रम भी तय हो गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 12 अक्तूबर को कैबिनेट बैठक होगी। सुबह 11 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट कई अहम मुद्दों पर निर्णय ले सकती है। अधिकारियों को विभागवार ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी के अन्य नेताओं का दिल्ली दौरा सामान्य था। मंत्रिमंडल में बदलाव या फेरबदल से इसका कोई संबंध नहीं था। मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिलने पहुंचे थे और मुझे लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करनी थी। अन्य मंत्री व विधायक भी अपने कार्यक्रमों के चलते दिल्ली में थे। इस दौरे के अनावश्यक राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.