Advertisement

उपचुनाव : खैरागढ़ में कल होगा मतदान, सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी

0
41
by election

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ उप चुनाव (By Election) में प्रचार थमने के साथ ही मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता 10 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 291 केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। वहीं निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियां तैनाती की गई है। मतगणना 16 अप्रैल को होगी।

इसे भी पढ़ें – रमन सिंह का भूपेश सरकार पर निशाना,कहा बेरोजगारी दर नहीं लोगों का भरोसा गिरा

By Election – खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 5 हजार 250 महिला मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 6 हजार 266 पुरुष मतदाता हैं। कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। मतदाताओं की सहायता के लिए हर मतदान केंद्र में BLO सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए पानी व छांव की व्यवस्था की गई है। चुनावी सुरक्षा व व्यवस्था के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात कर दी गई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अफसरों से मतदान की तैयारियों को जानकारी ली। मतदान के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – एंटी नक्सल ऑपरेशन : 28 दिन में 56 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 33 गिरफ्तार

खैरागढ़ उप चुनाव के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से कोमल जंघेल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से नरेंद्र सोनी, कांग्रेस से यशोदा निलाम्बर वर्मा, फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से चुरण (विप्लव साहू), आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से ढालचंद साहू, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से मोहन भारती, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संतोषी प्रधान, निर्दलीय प्रत्याशी अरुणा बनाफर, निर्दलीय नितिन कुमार भांडेकर व निर्दलीय साधुराम धुर्वे शामिल हैं।

विधानसभा में कुल 291 मतदान केंद्र
अतिसंवेदनशील केंद्र – 53
संवेदनशील केंद्र – 11
राजनैतिक संवेदनशील- 86
सामान्य मतदान केंद्र – 133
सहायक मतदान केंद्र – 8