शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के कथित अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलवा (Bulldozer On Illegal Encroachment) दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने यहां बताया कि जिले के निगोही क्षेत्र में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बनवायी 18 दुकानों को अवैध तरीके से अतिक्रमण करके आगे बढ़ा लिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की एक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण को हटवा दिया।
इसे भी पढ़ें – संत-महात्माओं एवं सिद्धपीठ की धरती पर आने से हो जाता हूं रिचार्ज : मोहन भागवत
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अधिकारियों द्वारा पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा को हाल में एक नोटिस भेजकर परताजपुर में बनी 18 दुकानों के सामने किया गया पक्का अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, मगर उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। उन्होंने कहा कि इस पर आज मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटा दिया गया है। रोशनलाल वर्मा का कहना है कि उन पर सरासर जुल्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर सहित पूरे प्रदेश में ऐसा अतिक्रमण है, मगर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा उनका लगातार उत्पीड़न कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें – मेरठ के मंदिर में साधु बनकर रह रहे गुल्लू खान की असलियत आई सामने, गिरफ्तार
