मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के मटौर गांव स्थित (Fake Monk Arrested) ओम शिव शनि मंदिर में पिछले सात महीने से साधु बनकर रहने वाले गुल्लू खान की असलियत अब सामने आई है। पुलिस गुल्लू खान को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ में जुटी है। इससे पहले बिहार में भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय गुल्लू खान ओम शिव शनि मंदिर में सात महीने से साधु बनकर रह रहा था। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें – रोडवेज बस ने मारी आटो रिक्शा को टक्कर, चार लोगों की मौत

गुल्लू खान ने मटौर में आकर नाथ संप्रदाय के साधु गुर्जर नाथ महाराज के रूप में अपना परिचय कराया था। उसकी वेशभूषा देखकर मंदिर समिति ने उसे पुजारी बनाकर रख लिया। उसने भगवान गणेश की आरती याद की हुई थी। उसने मंदिर समिति और हिन्दू संगठनों के लोगों को झांसे में रखकर मंदिर में जगह पा ली। सीओ दौराला अभिषेक पटेल के अनुसार पूरे मामले की पड़ताल के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। मामले की गहन जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – महिला ने पति पर ‘हलाला’ के लिये दबाव डालने का आरोप लगाया, शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fake Monk Arrested – मटौर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार अजय चौहान बताते हैं कि मंदिर में गुल्लू सुबह उठकर सफाई करता था और भक्तों से बातचीत भी करता था। गुल्लू का ध्यान कभी पूजा में नहीं दिखाई दिया। उसने मंदिर में कभी हवन नहीं किया। जब भी लोग उससे हवन आदि करने को कहते तो वह इधर-उधर की बातें करके टाल देता था। इससे भी ग्रामीणों को उस पर शक हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज चौहान बताते हैं कि शक होने पर उससे पूछा कि कुंभ में सबसे पहला स्नान किसका होता है। इसका जवाब भी वह ठीक नहीं दे पाया था।

Share.
Exit mobile version