बिहार के जमुई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने एक आभूषण व्यापारी से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सोना लूट लिया. इस (big robbery in Jamui) वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है.
घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है. जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुईमलयपुर मार्ग पर अंजन नदी पुल के पास आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित व्यापारी की पहचान विक्रम कुमार सोनी उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जो जमुई के पुरानी बाजार इलाके के रहने वाले हैं. घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें – वैशाली में ‘गुंडाराज’: JDU नेता को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार सोनी पेशे से स्वर्ण व्यापारी हैं और वह अक्सर कोलकाता जाकर सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते थे. वह दुकानदारों से ऑर्डर लेकर कैश के साथ कोलकाता जाते थे और वहां से आभूषण खरीदकर ग्राहकों को सप्लाई करते थे. शुक्रवार की रात भी वह करीब 50 लाख रुपये मूल्य के कैश और आभूषण लेकर अपनी बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे.
big robbery in Jamui – इसी दौरान दो बाइकों पर सवार करीब पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. बदमाशों ने पहले उनकी बाइक रुकवाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ते रहे. जब वह अंजन नदी पुल के पास पहुंचे तो अचानक एक ऑटो सामने आ गया, जिससे उन्हें बाइक रोकनी पड़ी. इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर दिया.
