रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला औद्योगिक हादसा सामने आया है। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित ‘मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड’ फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात टरबाइन फटने से भीषण विस्फोट हो गया। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से इंजीनियरिंग विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों (इंजीनियरों) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि (big industrial accident in Ramgarh) एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।
नाइट शिफ्ट में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात प्लांट में नाइट शिफ्ट का कामकाज चल रहा था, तभी टरबाइन सेक्शन में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते पूरे संयंत्र परिसर में आग और काले धुएं का गुबार फैल गया। टरबाइन के समीप ड्यूटी पर तैनात चारों कर्मचारी ब्लास्ट और आग की सीधी चपेट में आ गए, जिससे प्लांट में भगदड़ मच गई।
शिफ्ट इंचार्ज समेत 3 इंजीनियरों ने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक फैक्ट्री के इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े थे, जिनकी पहचान संजीव कुमार केसरी, विनीत महतो (इंजीनियर) और अभिषेक पांडे (इंजीनियर) के रूप में हुई है। घटना (big industrial accident in Ramgarh) में झुलसे कर्मचारी तरुण रवानी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
