उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक गैर समुदाय के युवक ने हिंदू समाज की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे जबरन हिजाब पहनाकर फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले के उजागर होने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस से शिकायत की, जिसके (big conspiracy in Kannauj) बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया. आखिरकार ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
मामला जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र का है. आरोपी युवक का नाम इमरान बताया गया है, जिसने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग हिंदू लड़की को झांसे में लेकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. परिजनों का आरोप है कि युवक लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. उसने उसे हिजाब पहनाकर उसकी तस्वीर खिंचवाई और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची.
इसे भी पढ़ें – समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर
पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है. शिकायत मिलते ही कन्नौज पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, आरोपी इमरान मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्त में लेने के लिए अभियान शुरू किया.
big conspiracy in Kannauj – इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी तालग्राम इलाके में कहीं छिपा हुआ है. जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें इमरान के पैर में गोली लगी.

