Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, ‘एपिडेमिक ड्रॉप्सी’ की आशंका
    • झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद
    • मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
    • बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या
    • Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई
    • ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भेजेगा प्रतिनिधिमंडल
    • WB UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का हुआ ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, June 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या

    बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या

    June 30, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Bijnor murder case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मर्यादा और रिश्तों को ताक पर रखकर एक खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। मंडावर थाना क्षेत्र के कोहरपुर गांव में एक ससुर ने अपने ही बेटे की पत्नी (बहू) और पड़ोसी युवक के बीच कथित प्रेम प्रसंग से नाराज होकर युवक की सरेआम हत्या कर दी। मृतक (Bijnor murder case) की पहचान 23 वर्षीय बिट्टू कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी ससुर सुरेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

    Bijnor murder case – घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। बिट्टू कश्यप अपने चचेरे भाई आशु के साथ गांव की ही एक दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी रास्ते में पड़ोसी सुरेंद्र सिंह चौहान और उसके दो बेटों, अनित और नीटू ने बिट्टू को रोक लिया। बिट्टू और सुरेंद्र के बीच पहले तीखी बहस और गाली-गलौज हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सुरेंद्र के दोनों बेटों अनित और नीटू ने बिट्टू को कसकर पकड़ लिया और सुरेंद्र ने अपने पास रखे चाकू से बिट्टू के सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले के बाद बिट्टू खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     पुलिस पूछताछ में ससुर का कबूलनामा

    शुरुआती जांच में पुलिस इसे मामूली विवाद या पुरानी रंजिश मान रही थी, लेकिन मुख्य आरोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया। आरोपी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि बिट्टू उसके खेतों पर मजदूरी करने आता था। इसी दौरान उसकी बहू और बिट्टू के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सुरेंद्र का दावा है कि उसने दोनों को कई बार समझाने की कोशिश की थी और बिट्टू को अपनी बहू से दूर रहने की सख्त हिदायत दी थी, लेकिन वह नहीं माना। दोबारा साथ देखने पर उसका गुस्सा फूट गया और रविवार सुबह इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद सुरेंद्र ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल

    Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई

    राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; ‘सरकारी हस्तक्षेप’ पर जताई नाराजगी

    समाजवादी सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वादा

    यूपी के कासगंज में गिरा चेतक एविएशन का ट्रेनी विमान; महिला पायलट घायल, हाई-वे पर मचा हड़कंप

    फैजाबाद बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला; राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.