शिवसागर : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार को नगालैंड से असम पहुंच गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा नगालैंड से शिवसागर जिले के हलुवाटिंग होते हुए असम पहुंची।गांधी ने सुबह नगालैंड के तुली से बस यात्रा फिर से शुरू की और लगभग 9:45 बजे असम पहुंचे।हलुवाटिंग में (Bharat Jodo Nayay Yatra Reached Assam) सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी का स्वागत किया और राज्य में आठ दिवसीय यात्रा के लिए कांग्रेस की असम इकाई के नेताओं को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया।
इसे भी पढ़ें – स्पाइसजेट का यात्री बीच हवा में विमान के शौचालय में फंसा; एयरलाइन पूरा पैसा वापस करेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद, गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की और कहा कि व नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा लूट रहे हैं। गांधी ने शिवसागर जिले के हालोवाटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे। मणिपुर के बारे में बात करते हुए गांधी ने कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है।
इसे भी पढ़ें – Petrol-Diesel Rates : कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने किस दिन से मिलेगी राहत
Bharat Jodo Nayay Yatra Reached Assam – मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद पिछले साल तीन मई को पहली बार झड़पें हुई थीं।मणिपुर में मेइती लोगों की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासियों-नगा और कुकी समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत है जो पर्वतीय जिलों में रहते हैं। गांधी ने कहा, राज्य बंटा हुआ है और प्रधानमंत्री वहां (मणिपुर) गए तक नहीं।नगालैंड में नौ साल पहले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे और लोग अब पूछ रहे हैं कि इसका क्या हुआ।