Advertisement

गहलोत बेटे की चिंता नहीं करते तो राजस्थान विकास के राह पर होता : भजनलाल

0
29
Bhajan Lal On Gehlot

अलवर : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे की चिंता नहीं करते तो राजस्थान निश्चित रूप से विकास के राह (Bhajan Lal On Gehlot) पर होता लेकिन कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत को अपने बेटे की चिंता थी।

इसे भी पढ़ें – एक राज्य, एक कीमत : पेट्रोल पंप डीलरों ने राजस्थान सरकार के कदम की सराहना की

Bhajan Lal On Gehlot – श्री शर्मा अलवर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी को राहुल गांधी की चिंता है और इनको राजस्थान के युवाओं की कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने बताया कि एसओजी पहले भी थी और एसओजी अब भी है अधिकारी पहले भी थे अधिकारी अब भी हैं लेकिन कांग्रेस सरकार के समय ऐसा कोई काम नहीं किया गया कि युवाओं के आंसू पूछे जा सके।

इसे भी पढ़ें – खत्म हुआ बरसों का इंतजार, जयपुर में छह पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता

पांच साल तक कांग्रेस के शासन में युवाओं ने अपने आंसू बहाये हैं। सत्ता संभालते ही दूसरे ही दिन नकल माफिया पर नकल करने के लिए SIT का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गैंगवार हुआ करते थे। उद्योगपतियों सहित अन्य लोगों पर फायरिंग की घटना होती थी, कांग्रेस के जाने के बाद जैसे ही भाजपा ने शासन संभाला एंटी गैंगस्टर फोर्स का गठन किया गया। उन्होंने कहा राजस्थान में सिर्फ कानून का राज चलेगा और जनता से किया हुआ हर वादा पूरा किया जाएगा, यहां गेंगवार का राज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि तीन माह के अल्प कार्यकाल में ही घोषणा पत्र के 40 प्रतिशत वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति होती है वही काम कर सकता है।