Advertisement

भड़ाना ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा, त्रिवेंद्र सिंह रावत की बढ़ी सक्रियता बढ़ी

0
32
Bhadana Joined BJP

हरिद्वार : गुर्जर नेता करतार सिंह भड़ाना ने आज कांग्रेस के (Bhadana Joined BJP) हाथ को अलविदा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को हरिद्वार भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक समेत भाजपा के पदाधिकारियों ने करतार सिंह भड़ाना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

इसे भी पढ़ें – सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर होगी सख्त कार्रवाई, धामी कैबिनेट की बैठक में क्षति वसूली अध्यादेश पर लगी मुहर

Bhadana Joined BJP – गुर्जर नेता करतार सिंह भड़ाना के भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा है की रिक्त हुई मंगलोर विधानसभा सीट से भाजपा अब भड़ाना को उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सक्रियता से इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सीट से भाजपा के प्रत्याशी तो नहीं होने वाले हैं, जबकि वर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। त्रिवेंद्र सिंह रावत की अचानक बड़ी सक्रियता से चर्चाओं का बाजार गर्म है।