सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से ऐसे विज्ञापन और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सिर्फ एक दिन में 85 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है. वीडियो में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम और चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लोग आसानी से इन झूठे दावों पर भरोसा कर रहे हैं. लेकिन (beware message of 85000 a day) अब सरकार ने इस पूरे मामले पर साफ-साफ सच सामने रख दिया है.
सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने बताया है कि फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे ये स्पॉन्सर्ड विज्ञापन पूरी तरह से फर्जी हैं. इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के AI से बनाए गए और डिजिटल तरीके से बदले गए वीडियो का इस्तेमाल किया गया है. इन वीडियो के जरिए यह झूठ फैलाया जा रहा है कि सरकार या वित्त मंत्री किसी खास निवेश स्कीम को प्रमोट कर रही हैं, जिसमें भारी मुनाफे का दावा किया जाता है. PIB ने साफ किया कि ऐसी किसी भी स्कीम से सरकार या वित्त मंत्री का कोई लेना-देना नहीं है.
beware message of 85000 a day – सरकार ने दो टूक कहा है कि न तो वित्त मंत्री ने और न ही केंद्र सरकार ने किसी भी ऐसे निवेश प्लान को मंजूरी दी है, जिसमें कम समय में लाखों रुपये कमाने के दावे किए जा रहे हों. PIB का कहना है कि लोग किसी भी निवेश से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें. खासकर अगर कोई स्कीम कम पैसे में बड़ा मुनाफा या एक दिन में हजारों कमाई जैसे वादे करे, तो बेहद सतर्क हो जाना चाहिए.

