किसी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर पानी पीने की सलाह देते हैं| दिन में कम से कम रोज़ 8 गिलास पानी पीना चाहिए| ये हमरे शरीर के लिए बहुत फायेदमंद होता है|
इससे आपका डायजेस्टिव सिस्टम, स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं|पानी शरीर से बेकार पदार्थ बाहर निकालता है| पानी को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं|
आज हम लेकर आये है गरम पानी पीने के फायदे :-
सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीना अच्छा होता है|इसे अपनी आदत में शामिल करें| सुबह उठने के बाद गरम या गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें| इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है|
खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में ये बेहद फायदेमंद होता है| ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है| यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है|
इसे भी पढ़ें: नीम के पत्तों का सेवन करने से होते है अनेक फायदे
गर्म पानी पीने से वजन कम होता है साथ ही एसिडिटी हटती है, पेट साफ रहता है| ये आपको बिना व्यायाम के भी फिट रखेगा|
बस रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पिएं|ये शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर को स्लिम होने में मदद करता है|
किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, इसका सही उपाय है| रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें| थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंग|
मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं बल्कि आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है| इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं| इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा|
Image Source : Google