जब हम भोजन और पोषण के बारे में बात करते हैं| तो हमारा ध्यान हमेशा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसे पोषक तत्वों पर जाता है| इन पोषक तत्वों को माइक्रो न्यूट्रिएंट्स तत्व कहा जाता है क्योंकि इनकी आवश्यकता अधिक मात्रा में होती है| इनके अलावा एक मैक्रो पोषक तत्व है जिसे हम सभी इस्तेमाल करना भूल जाते हैं| वह है पानी, हां, यह एक पोषक तत्व है|
फ़ायदे:-
इसको एक आवश्यक पोषक तत्व के रूप में परिभाषित किया गया है| एक पुरुष के शरीर के वजन का 60 फीसदी हिस्सा होता है| और एक महिला के शरीर के वजन का 55 फीसदी हिस्सा पानी होता है|
यह एक सार्वभौमिक विलायक है जो पाचन रस, लिम्फ, रक्त, मूत्र सहित सभी तरल पदार्थों का माध्यम है| पानी शरीर के तापमान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| क्योंकि यह पूरे शरीर में गर्मी वितरित करता है|
इसे भी पढ़े : रोज खाली पेट गर्म पानी पीने से होंगे अनके फायदे
इस तरह से कुल मिलाकर देखा जाए तो हमारे शरीर में सभी अंगों को अपना काम सही से करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती ही है| इसलिए एक व्यक्ति हो सकता है की बिना खाना खाएं हुए लंबे समय तक रह ले| पर बिना पानी पिए वह 1 दिन भी नहीं रह सकता|
यह हमारे शरीर के लिए इतना ज्यादा जरूरी होता है| क्योंकि हमें इससे जुड़े नियमों का पालन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है| दोस्तों पानी पीने का तरीका, पानी पीने का समय, और इसकी मात्रा से हमारे शरीर पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव छोड़ता है|
एक पुरुष को दिन भर में 2.5 से लेकर 3.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है| और महिलाओं को 2 से 3 लीटर शरीर के लिए अच्छा माना जाता है| अगर आपके पेशाब का रंग पीला है तो दोस्तों यह निशानी है कि आपका शरीर Dehydrated है|
और आपको ज्यादा पानी पीने की आवश्यकता है| वहीं अगर आपके यूरिन का कलर इसकी तरह साफ होता है, तो यह दर्शाता है कि आपकी बॉडी पूरी तरह हाइड्रेटेड है|
Image Source : Google