रांची : बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले से रविवार को किडनैप किए गए बीड़ी कारोबारी चंदन चट्टोपाध्याय उर्फ बेनी माधव को सोमवार रात झारखंड के पाकुड़ से बरामद किया गया। पुलिस ने तीन किडनैपरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी के अपहरण में जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का (Beedi Trader Rescued) उपयोग किया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – कोलकाता से रांची आ रही बस में लूटपाट, 20 लाख लेकर अपराधी फरार

Beedi Trader Rescued – बताया गया कि बदमाशों ने पूर्वी बर्दवान के मेमाटी इलाके से कारोबारी को हथियारों के बल पर अगवा किया था। अपराधियों ने कारोबारी के परिवार से 60 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर कारोबारी की हत्या की धमकी दी गई थी। इसकी सूचना मिलते ही बंगाल की पुलिस एक्टिव हुई। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर बंगाल की पुलिस झारखंड के पाकुड़ पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहां छापेमारी कर व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म-हत्या के बाद चुपचाप दफना दी गई थी लड़की, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

गिरफ्तार किए गए अपहर्ताओं में गोकुल उर्फ बकुल शेख, अब्दुल अलीम और शहाबुद्दीन शेख शामिल हैं। इनमें से एक बंगाल के मुर्शिदाबाद और दो झारखंड के पाकुड़ के मकटासोल इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों को बंगाल ले गई, जिन्हें आज बर्दवान जिला अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

Share.
Exit mobile version