बरनाला : पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने जिला पुलिस प्रशासन पर सीधा निशाना साधते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एडीजीपी सिक्योरिटी के स्पष्ट लिखित (BJP Leader On Security) आदेशों के बावजूद उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण उनकी जान को लगातार गंभीर खतरा बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें – जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने शुरू
BJP Leader On Security – नैनेवाल ने खुलासा किया कि एडीजीपी सिक्योरिटी द्वारा जिला बरनाला पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिए 2 गनमैन तैनात करने के संबंध में बकायदा पत्र लिखा गया है। लेकिन हैरानी की बात है कि पिछले करीब 7-8 महीनों से उनके साथ सिर्फ एक ही गनमैन चल रहा है। इतना ही नहीं, इस मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ी खामी है। उन्होंने बताया कि जो एक गनमैन उन्हें मिला हुआ है, उसकी भी हफ्ते में एक दिन अदालत (कचहरी) में कोई न कोई पेशी होती है। उस दिन वह पूरी तरह से निहत्थे और बिना किसी सुरक्षा के होते हैं, जो कि एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही है।
🗳️ ‘कुछ भी नुकसान हुआ तो जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार’
नैनेवाल ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि चुनावों के दौरान या आने वाले दिनों में उनके जान-माल का कोई भी नुकसान हुआ, तो इसकी पूरी और सीधी जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा सार्वजनिक तौर पर लगाए गए इन आरोपों के बाद बरनाला पुलिस हरकत में आती है या किसी बड़ी घटना का इंतजार करती है।


