बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 13 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी मुकाबला स्पष्ट हो गया है। बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज से प्रशांत किशोर, आरजेडी से रेखा कुमारी गुप्ता और जनशक्ति जनता दल से वीणा मानवी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह सीट (Bankipur By-Election) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
मैट्रिक के 12 साल बाद किया ग्रेजुएशन
बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा (32 वर्ष) इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। नामांकन के बाद उनके चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। हलफनामे के मुताबिक, नीरज सिन्हा ने 2012 में मैट्रिक पास किया था और उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से 2024 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
क्या है नीरज सिन्हा की आर्थिक स्थिति?
पटना के मीठापुर निवासी नीरज कुमार सिन्हा के हलफनामे के अनुसार:
-
-
कुल चल संपत्ति: 12.28 लाख रुपये।
-
-
-
कुल अचल संपत्ति: 8 लाख रुपये।
-
-
-
आवास: उनके नाम पर कोई निजी आवासीय मकान, फ्लैट या कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है।
-
-
-
अपराधिक रिकॉर्ड: नीरज के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
-
-
-
वैवाहिक स्थिति: वे अविवाहित हैं और उनके ऊपर कोई कर्ज भी नहीं है।
-
30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को परिणाम
बांकीपुर को बीजेपी का अभेद्य गढ़ माना जाता है, इसलिए यह उपचुनाव एनडीए और विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद नीरज सिन्हा को पार्टी ने (Bankipur By-Election) प्रत्याशी घोषित किया। अब 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को आने वाले नतीजे ही तय करेंगे कि बांकीपुर का अगला विधायक कौन होगा।


