दिल्ली आनंद पर्वत थाने की पुलिस ने पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर में (Baljit Nagar Murder Mystery) हुई 32 साल की महिला की संदिग्ध हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय चंद्रपाल भाटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है. पुलिस को 14 सितंबर को महिला की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया.

10 साल की बेटी के बयान से खुला राज

मृतका अपने पति, दो नाबालिग बेटियों और मां के साथ रहती थी. जांच के दौरान मृतका की लगभग 10 साल की बेटी ने पुलिस को अहम जानकारी दी. उसने बताया तड़के करीब 3:45 से 4 बजे के बीच (Baljit Nagar Murder Mystery) जब उसकी आंख खुली, तो उसने अपने पिता को मां के पास देखा और वह उनकी सांस चेक कर रहे थे, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए. कुछ देर बाद बेटी ने पाया कि मां कोई जवाब नहीं दे रही थीं.

 गला दबाकर हत्या करने की बात आई सामने

बेटी के बयान और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आनंद पर्वत थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर के वैर से दबोच लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है.

 

Share.
Exit mobile version