हाथरस भगदड़ कांड के बाद पहली बार बाबा सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का एक बयान सामने आया है। सूरजपाल ने कहा कि भगदड़ की घटना बेहद ही दुखी करने वाली है। लेकिन लोगों को प्रशासन पर (hathras stampede) विश्वास रखना चाहिए। किसी भी उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें – लखनऊ : छात्रा पर एसिड फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं

2 जुलाई की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। ईश्वर हमें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से मैंने समिति के सदस्यों से शोकाकुल परिवारों और घायलों के साथ खड़े होने और जीवन भर उनकी मदद करने का अनुरोध किया है।

 hathras stampede – पुलिस की एफआईआर के अनुसार, केवल 80,000 की अनुमति के बावजूद लगभग 250,000 लोग इकट्ठा हुए थे। वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Share.
Exit mobile version