मध्य प्रदेश में कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित बंगला लाइन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर बैठे लोगों पर कुछ युवकों ने अचानक सूअरमार बम फेंकना शुरू कर दिया. अचानक हुए धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस हमले में (threw pig killer bombs on people) करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, युवक और कई बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है.

घायलों के परिजनों के मुताबिक इस हमले में घायल हुए सभी लोग वंशकार परिवार के सदस्य हैं, जो बंगला लाइन इलाके में ही रहते हैं. परिजनों का आरोप है कि इसी इलाके के रहने वाले करीब 5 से 6 युवकों ने इस हमले को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मोहल्ले में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी.

threw pig killer bombs on people – आरोप है कि उसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के युवक आज अचानक वंशकार परिवार के घर के बाहर पहुंचे और हाथों में सूअरमार बम लेकर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने एक के बाद एक कई बम फेंके, जिससे तेज धमाके हुए और मौके पर मौजूद लोग घायल हो गए. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हमले में नीतेश (15 वर्ष), प्रांशु (17 वर्ष), अमन (18 वर्ष), कविता (25 वर्ष), छोटा देव (11 वर्ष) और रोहाणी सहित करीब 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. इनमें कुछ बच्चों को भी चोट आई है. सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

 

Share.
Exit mobile version