छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने अपने (Holi a disgusting festival) विवादित बयान से फिर हदें पार कर दी है. हिंदू धर्म के खिलाफ लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक ने इस बार भगवान विष्णु और होली के त्यौहार पर अभद्र, अपमानजनक और विवादित टिप्पणी की है. पूर्व विधायक ने हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को घिनौना त्यौहार कहते हुए कहा कि होलिका हमारे समाज की बहन थी और हिरण्यकश्यप दलित थे. इसके साथ ही प्रजापति ने भगवान विष्णु को अपशब्द कहे, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो हो रहा है.
इसे भी पढ़ें – MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति
छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक व दलित नेता आरडी प्रजापति के विवादित बयानों से हिंदू संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश है. बीते कुछ दिनों पहले ही आरडी प्रजापति द्वारा कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने कथावाचक बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर भी विवादित टिप्णणी की है. वहीं, इस बार पूर्व विधायक ने हिंदुओं के पवित्र त्यौहार होली को घिनौना बताते हुए भगवान को अपमान किया है.
इसे भी पढ़ें – ‘3D’ फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर रहेगा कड़ा प्रहार
Holi a disgusting festival – आरडी प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ” होली बहुत ही घिनौना त्यौहार है. होलिका हमारे समाज की बहन थी.” आरडी प्रजापति ने लगभग 6 मिनट के विवादित वीडियो में मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए कहा कि होली क्यो मनाई जाती है. इस वीडियाो में प्रजापति ने हिरण्यकश्यप को दलितों का राजा बताया और भगवान विष्णु को मनुवादी राजा बताया. इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने हिरण्यकश्यप के बेटे व भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रहलाद और नारद मुनि के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी की.
