Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Health News: ग्वालियर में ‘साइलेंट किलर’ का कहर, 9.3 लाख की जांच में 1.4 लाख से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन के शिकार
    • MP Higher Education: एमपी के कॉलेजों में शहीदों की विधवाओं और बच्चों को मिलेगा विशेष आरक्षण, उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
    • Jabalpur Weather Update: जबलपुर-महाकोशल में गर्मी का महाटॉर्चर, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट
    • Punjab IAS Summoned: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब के IAS बसंत गर्ग को ED का समन, मंत्री संजीव अरोड़ा के दो करीबी भी तलब
    • Bareilly Crime News: बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या से हड़कंप, खेत में मिला शव; पिता ने 4 पर जताया शक
    • Shivpuri News: शिवपुरी के बुजुर्ग ने जीते जी कराया अपना मृत्यु भोज, भंडारे में शामिल हुए 7 हजार लोग
    • Bihar Politics: सम्राट चौधरी ही हैं नीतीश कुमार के असली उत्तराधिकारी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान
    • Basirhat Bulldozer Action: बसीरहाट में टीएमसी नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अमित शाह के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक, मणिपुर-गोवा में नई सरकार पर बनी सहमति

    अमित शाह के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक, मणिपुर-गोवा में नई सरकार पर बनी सहमति

    March 20, 2022 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दिल्ली स्थिति आवास पर देर रात बीजेपी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह और गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल रहे।इसके साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष अमित शाह के आवास पर पहुंचे हुए थे। बीजेपी नेताओं की इस मीटिंग से कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही गोवा और मणिपुर के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देगी।

    इसे भी पढ़ें – AAP की नजर छत्तीसगढ़ पर, अगले वर्ष विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

    Amit Shah – हाल में ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को चार राज्यों में जीत हासिल हुई है। इसमें यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है। यूपी में योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। गोवा में मुख्यमंत्री की रेस में प्रमोद सावंत पहले नंबर पर चल रहे हैं, इस बैठक में विश्वजीत राणे भी मौजूद रहे।

    दूसरी ओर मणिपुर में भी एन बीरेन सिंह रेस में सबसे आगे हैं। दोनों ही फिलहाल अपने-अपने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी हैं। मणिपुर में मुख्यमंत्री की रेस में एन बीरेन सिंह पहले नंबर पर जरूर हैं, लेकिन इस बीच एक और नाम थोंगम बिस्वजीत सिंह का चर्चा में आया है। बिस्वजीत सिंह बीजेपी नेता हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, बिस्वजीत ने अभी तक इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

    इसे भी पढ़ें – गुलाम नवी आज़ाद के आवास पर हुई G-23 की बैठक, 24 घंटे में दुवारा मिले असंतुष्ट कांग्रेसी नेता

    गोवा में विधानसभा की 40 सीटों में से भाजपा राज्य में 20 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।  50 फीसदी सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा को बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत थी। हालांकि, पार्टी को स्वतंत्र विधायक चंद्रकांत शेट्ये, एलेक्सियो रेजिनाल्डो लॉरेंसो और एंटोनियो वास ने पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।इसके अलावा पार्टी को एमजीपी विधायक रामकृष्ण धवलिकर और जीत अरोलकर से भी समर्थन मिला है। अब देखना है कि क्या बीजेपी प्रमोद सावंत को ही मुख्यमंत्री बनाती है या फिर किसी नए चेहरे को लेकर सामने आती है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Basirhat Bulldozer Action: बसीरहाट में टीएमसी नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य

    Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

    NEET Paper Leak Case : सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार

    फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम लागू

    Kolkata Case Update: आरजी कर मामले में बड़ी कार्रवाई, विनीत गोयल समेत 3 IPS अधिकारी सस्पेंड

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.