बाबा बर्फानी के दर्शन एक बार जीवन में करने की तमन्ना तो हर किसी के दिल में होती है. हर साल लाखों की संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचते हैं. 2026 की यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरु हो जाएंगे. आप भी अगर इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं (Amarnath Yatra Packing List) तो आपको इसके लिए पहले से ही कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा.
सबसे जरूरी हैं डॉक्यूमेंट्स
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने बैग में आपको थर्मल जैकेट, स्वेटर, दस्ताने, मफलर जैसे गर्म कपड़े तो रखे ही चाहिए, लेकिन सबसे जरूरी है कि आप डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ रखें. इन डॉक्यूमेंट्स को ऐसी जगह पर रखें कि ये खोने का डर न रहे और जरूरत पड़ने पर आपको ढूंढना न पड़े. आपको पहचान पत्र, आधार कार्ड, यात्रा की रजिस्ट्रेशन स्लिप और यात्रा बीमा जैसे जरूरी कागजात साथ रखने चाहिए.
बेसिक फर्स्ट एड बॉक्स
अमरनाथ यात्रा का बैग पैक कर रहे हैं तो दूसरी सबसे जरूरी चीज है बेसिक फर्स्ट एड किट. इसमें आपको पेन रिलीफ स्प्रे, सिरदर्द, जुकाम, खांसी, बुखार , लूज मोशन, उल्टी, जी मितलाना आदि की दवाएं रखें. (डॉक्टर की सलाह से लें). इसके अलावा बैंडेज, हल्की-फुल्की खरोंच के लिए ट्यूब और पट्टी जैसी चीजें होनी चाहिए.
जरूर रखें इलेक्ट्रॉनिक चीजें
बैग में तीसरी जरूरी चीज जो आपको ध्यान से रखनी है. वो है इलेक्ट्रॉनिक चीजें. इसमें चार्जर, पावर बैंक, टॉर्च और कुछ एक्स्ट्रा बैटरियां आपको रखनी चाहिए.दरअसल ऐसे में जरूरत पड़ने पर आपको (Amarnath Yatra Packing List) दिक्कत नहीं होगी. कई बार रास्ते में जरूरी नहीं है कि फोन चार्जिंग पॉइंट मिलें या फिर हर जगह रोशनी हो.

