Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Double Murder : बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा
    • बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
    • बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे की 3 मुख्य वजहें
    • Bandar Teaser Release: ‘बंदर’ बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर
    • 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना है खतरा?
    • क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तरीके
    • Vat Savitri Vrat: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा
    • केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्टी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, May 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » किचन के ये 5 ठंडी तासीर वाले मसाले शरीर को रखेंगे कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

    किचन के ये 5 ठंडी तासीर वाले मसाले शरीर को रखेंगे कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

    April 21, 2026 लाइफ स्टाइल 2 Mins Read
    Summer Health Tips
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में बदलाव करने लगते हैं. इस उमसभर मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडा रखें और (Summer Health Tips) कई फायदे दें. भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले होते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है और जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर के तापमान को भी बैलेंस बनाए रखते हैं.

    ड्राई पुदीना पाउडर

    न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुरकरेजा बताती हैं कि ड्राई पुदीना पाउडर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेहद असरदार माना जाता है. इसमें मेंथॉल, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और विटामिन A पाए जाते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और शरीर की गर्मी को कम करते हैं. इसके सेवन से पेट की जलन, गैस और उल्टी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है.

    सूखी धनिया (धनिया के बीज)

    धनिया के बीज भी गर्मियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. इनकी तासीर भी ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मददगार है. इसमें विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं.

    जीरा (Cumin Seeds)

    छोटा सा दिखने वाला जीरा भी कमाल के फायदे देता है. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है. बल्कि शरीर के तापमान को बैलेंस करने का भी काम करता है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. जीरे का पानी (उबालकर ठंडा किया हुआ) गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है.

    सौंफ (Fennel Seeds)

    सौंफ को ठंडी तासीर के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. गर्मियों में सौंफ का पानी पीना या इसे चबाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है.

    इलायची (Cardamom)

    इलायची की तासीर भी ठंडी होती है और यह शरीर को फ्रेश और ठंडा महसूस कराती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। गर्मियों में (Summer Health Tips) इलायची को पानी या दूध में उबालकर पी सकते हैं, या फिर शरबत और चाय में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्टी

    Lemon Storage Tips: नींबू को स्टोर करने का गजब तरीका; 3 हफ्ते तक नहीं खरीदने की पड़ेगी जरूरत

    कहीं डार्क तो कहीं ब्राइट है चेहरे की रंगत? इन असरदार तरीकों से पाएं एक समान निखार

    Best Dams for Tourism: बोटिंग के शौकीनों के लिए जन्नत हैं भारत के ये 5 बांध; जानें कब और कैसे पहुंचें

    मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और एक्टिव

    गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने के आसान तरीके

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.