Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य
    • Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR
    • पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी
    • Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट
    • Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस
    • West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस
    • Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
    • Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की रखनी चाहिए तैयारी— अखिलेश यादव

    राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की रखनी चाहिए तैयारी— अखिलेश यादव

    October 21, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Akhilesh Yadav warning to officers
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. अखिलेश ने दोटूक शब्दों में कहा कि अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी यह है कि वे निष्पक्ष होकर केवल अधिकारी बनकर ही काम करें… यदि वे किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह (Akhilesh Yadav warning to officers) काम  करेंगे, तो उन्हें भविष्य में जेल जाने की पूरी तैयारी रखनी चाहिए. इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री की कुर्सी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.

    Akhilesh Yadav warning to officers – पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार मुख्यमंत्री जी की कुर्सी उनसे छीनने जा रही है… अपनी कुर्सी को किसी तरह बचाने के लिए मुख्यमंत्री आज कुछ भी अनर्गल बयान दे सकते हैं. सपा प्रमुख ने पार्टी नेता आजम खान का गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने आजम खान साहब के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार कानूनी व राजनीतिक स्तर पर संघर्ष करती रहेगी. अखिलेश यादव ने प्रदेश के वंचितों के आरक्षण, उनके हक और सम्मान का जिक्र करते हुए जोर देकर कहा कि यह सब केवल समाजवादी पार्टी ही दे सकती है.

     वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप और मंत्रियों के पास लिस्ट होने पर खड़े किए बड़े सवाल

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव के दौरान बेईमानी और धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिना बेईमानी के कोई भी चुनाव नहीं जीत सकती. वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने सवाल किया कि आखिर बीजेपी के सभी नेताओं और मंत्रियों के पास वोटर लिस्ट कहाँ से और कैसे पहुँच रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि हर जगह मंत्रियों की ओर से लोगों को वॉयस मैसेज भेजे जा रहे हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बड़ा सवालिया निशान खड़े करते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

    उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को लेकर छोटे भाई पर लगा आरोप

    मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद उन्नाव में बक्से से मिला युवक का शव, पत्नी ने प्रेमी और पड़ोसी के साथ मिलकर की थी हत्या

    लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन गिरफ्तार

    बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाएगा सरदार पटेल की जयंती, लखनऊ में बैठक में हुआ फैसला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.