Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कार्यप्रणाली से नहीं लगते हैं मुख्यमंत्री योगी हैं – अखिलेश यादव

    कार्यप्रणाली से नहीं लगते हैं मुख्यमंत्री योगी हैं – अखिलेश यादव

    January 27, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Akhilesh slams CM Yogi: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली देखकर नहीं लगता कि वह वास्तव में योगी हैं। अखिलेश ने 72वें गणतंत्र दिवस पर अपने पैतृक गांव सैफई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों के लोगों से नफरत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली देखकर नहीं लगता कि वह योगी हैं।

    उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने योगी की परिभाषा दी है। उस परिभाषा को और गुरु नानक जी के वचनों को पढ़ा जाए तो इतना ही समझ में आता है जो दूसरों का दुख अपना दुख समझे, वही योगी होता है। तो बताओ क्या आपके मुख्यमंत्री जी योगी हैं? क्या वह आपका, हमारा, किसानों और नौजवानों का दुख और तकलीफ समझ सकते हैं? वह योगी नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा हमारे देश की पहचान को खत्म कर देना चाहती है। हमारे मुल्क की सबसे बड़ी पहचान यहां की गंगा-जमुनी तहजीब है। हम एक-दूसरे का हमेशा सम्मान करते आए हैं। एक-दूसरे के लिए त्याग करते आए हैं।

    इसे भी पढ़े: Constitution of India: भारतीय संविधान के रोचक तथ्य

    भाजपा इसी तहजीब को खत्म करना चाहती है,जानबूझकर यह सरकार हमारे आपके काम की बात नहीं करती। वह धर्म और जाति के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाती है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलकर राजनीति करते हैं। वैसे तो हम सभी ने अपने जीवन में शुरूआत से यह पढ़ा है कि झूठ बोलना पाप है, सोचिए जो झूठ बोलकर राजनीति कर रहे हैं तो वह कितना बड़ा पाप कर रहे हैं। भाजपा से अच्छा और बड़ा झूठ और कोई नहीं बोल सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वैश्विक महामारी में हम लोगों को नाक और मुंह बंद करके रहना पड़ा लेकिन भाजपा के लोगों पर न जाने क्या बीमारी आई कि उनके आंख और कान बंद हैं और उन्हें जनता और किसानों की परेशानी दिखाई-सुनाई नहीं दे रही है।

    Akhilesh slams CM Yogi: अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों ने डिफेंस कॉरिडोर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से एमओयू किया था, अभी सुनने में आया कि कई कंपनियों ने वह एमओयू वापस ले लिया है। नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि नए कानूनों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी कहा गया लेकिन हम बधाई देते हैं। पंजाब के किसानों को कि उन्होंने सरकार की एक नहीं चलने दी और वह डटे रहे और आज भी आंदोलन कर रहे हैं। हम सपा के लोग उनका पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्यसभा में अपना बहुमत न होने की परवाह ही नहीं की और कानून पारित करा दिए। सरकार कुछ लोगों के हाथ में सारी चीजें देना चाहती हैं ताकि वे पूरी तरह से नियंत्रण कर सकें।

    इसे भी पढ़े: अखिलेश यादव ने साधा यूपी सीएम पर निशाना, कहा- जो किसानों और नौजवानों का दुःख ना समझे वो कैसा योगी?

    rajasthan में सियासत की बड़ी हार sachin pilot के फैसले को बदल नहीं पाए ashok gehlot
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.