नोएडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh In Noida) आज नोएडा आएंगे। वह यहां सपा नेता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने कल सेक्टर-70 में बैठक की। सेक्टर-70 में पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव के कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन हुआ।
इसे भी पढ़ें – यूपी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट : अनुप्रिया पटेल
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ग्राम हजरतपुर वाजिदपुर निवासी स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव की पुण्यतिथि पर 24 फरवरी को उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनके समक्ष स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – रिश्तेदार को फंसाने के लिए शख्स ने की बच्चे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Akhilesh In Noida – पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता व नेहरू इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रधान भरत यादव, सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, इंदर प्रधान, पूर्व एमएलसी महेश आर्य, ओमपाल राणा, विकास यादव, जयकरण चौधरी, सुंदर यादव, पिंटू यादव, कालू यादव, चिंटू त्यागी व संजीव त्यागी आदि मौजूद थे।