Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    March 17, 2025 बड़ी खबर 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश में इन दिनों नमाज के दौरान लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर बवाल मचा हुआ है. इस बीच राजस्थान के जयपुर से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने का बड़ा बयान सामने (Ajan’s voice causes headache) आया है. उन्होंने दिन में 5 टाइम लाउड स्पीकर से आने वाली अजान की आवाज को सिर दर्द और माइग्रेन का कारण बताया है. विधायक ने इसे बड़ी समस्या बताते हुए इससे निजात दिलाने की मांग रखी है.

    Ajan’s voice causes headache – जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी से विधायक बालमुकुंद आचार्य का कहना है कि कि पांच टाइम की अजान की आवाज सिर दर्द कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दिन में पांच बार बहुत तेज लाउडस्पीकर चलता हैं, बहुत से लोगों को माइग्रेन की परेशानी है, ऐसे में लोगों के सिर में और तेज दर्द होने लगता है. जयपुर में आयोजित अधिवक्ताओं के एक कार्यक्रम में पहुंचे बालमुकुंद आचार्य ने वकीलों से कहा कि वो उनके पास एक केस लेकर आए हैं जो उनके द्वारा ही दूर होगी.

    ‘अजान से सिर में दर्द होता है…’

    उन्होंने कहा कि हम सब में बहुत से लोगों के माइग्रेन की प्रॉब्लम है, सिर दर्द होता है. दिन में पांच बार बहुत तेज लाउडस्पीकर चलता है. कृपया अधिवक्ता मेरी प्रार्थना को स्वीकार करें. विधायक ने वकीलों से कहा ‘मैं आपको नियुक्त करता हूं और आप मेरे वकील बनकर इस समस्या से निजात दिलाए. पांच टाइम की भारी समस्या सिर दर्द कर रही है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेरा सहयोग करें. ताकि यह पांच टाइम जो सिर में दर्द हो रहा है, उसे हम ठीक कर सकें’.

    ‘सभी लोग धार्मिक परंपराओं को कानून में रहकर निभाएं’

    वहीं बयान के बाद राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम का भी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर बयान सामने आया. उन्होंने कहा है कि सभी धर्म अपने धार्मिक परम्पराओं को कानून में रहकर निभाएं, तय कानूनों का पालन करें, किसी की नींद खराब हो या जीवन में व्यवधान हो यह ठीक नहीं है. मंत्री ने कहा कि जरूरी हुआ तो सरकार इसको लेकर सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि ह कानून सबके लिए बराबर है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Uchana News: लग्जरी कार छोड़ रोडवेज बस से उचाना पहुंचे BJP विधायक देवेंद्र अत्री, सादगी की चर्चा

    NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा

    राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का मिटेगा जल संकट

    भोपाल में BJP विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत से मचा हड़कंप

    अलवर में थाने पर पथराव, पुलिसकर्मी जख्मी; बुलेट जब्ती के विरोध में हिंसक हुई भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.