Air India Zoya Aggarwal: कैप्टन जोया अग्रवाल की अगुआई में चार महिला कप्तानों के साथ एयर इंडिया ने इतिहास रचा है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुए एयर इंडिया के विमान ने सोमवार तड़के 3.45 बजे बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया।

इस विमान के चालक दल में सभी महिलाएं थीं। कैप्टन जोया के अतिरिक्त कैप्टन पापागरी तनमई कैप्टन अकांक्षा सोनावरे और कैप्टन शिवानी मन्हास इस इतिहास रचने वाली टीम का हिस्सा रहीं। यह एयर इंडिया और किसी भारतीय एयरलाइन की सबसे लंबी उड़ान है। इस उड़ान का संचालन अटलांटिक स्ट से किया गया, जिससे समय और इंधन की बचत हुई। सैन फ्रांसिस्को और बेंगलुरु के बीच सीधी दूरी 13,993 किलोमीटर है और इनके टाइम जोन में 13.5 घंटे का फर्क है। इस दूरी को तय करने में 17 घंटे से ज्यादा का समय लगा। दूरी के हिसाब से यह दुनिया से की 10 सबसे एक है। लंबी उड़ानों में बेंगलुरु में विमान लैंड होते ही इतिहास रचने वाली बेटियों के स्वागत में एयरपोर्ट तालियों की गड़ड़ाहट से गूंज उठा।
इसे भी पढ़े:5 tips For Parents: क्या करे जब पढ़ाई से जी चुराए आपका बच्चा ?

Air India Zoya Aggarwal: इस ऐतिहासिक उड़ान का हिस्सा बनने के बाद फर्स्ट पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा, ‘आज हमने केवल उत्तरी ध्रुव से उड़ान भरकर ही इतिहास नहीं रचा, बल्कि सभी महिला पायलटों के साथ हमने यह सफल उड़ान भरी। उड़ान के लिए यह रूट अपनाने से 10 टन ईंधन बचा।’ कैप्टन शिवानी ने भी इसे अद्वितीय अनुभव बताया| नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इन बेटियों को शुभकामना दी।

