Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिहार के सियासी समीकरण में AIMIM की एंट्री! ओवैसी की पार्टी बना रही ‘हैदराबादी प्लान’

    बिहार के सियासी समीकरण में AIMIM की एंट्री! ओवैसी की पार्टी बना रही ‘हैदराबादी प्लान’

    February 24, 2025 बिहार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों में चुनावी समीकरण सेट करने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. सभी प्रमुख दल अभी से सक्रिय हो गए हैं. हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी यहां पर अपनी मजबूत चुनौती पेश करने और सियासी समीकरण (AIMIM Entry In Bihar’s Political Equation) बिगाड़ने की तैयारी में लग गई है. AIMIM अब बिहार में उम्मीदवार तय करने के लिए ‘हैदराबादी प्लान’ में जुटी है. 

    कई सीटों पर AIMIM की नजर

    पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार AIMIM पूरे बिहार में अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में लगी हुई है. इसके लिए विशेष तौर पर रणनीति बनाई जा रही है. पार्टी की नजर मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में तो है ही लेकिन इसके अलावा वह राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है. पार्टी इसके लिए अपने राज्य स्तरीय नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी लगातार मंथन कर रही है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार AIMIM इस बार कम से कम 50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का प्लान बना रही है.

    क्या है हैदराबादी प्लान

    दरअसल, AIMIM बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबानी प्लान के तहत रणनीति बना रही है. पार्टी ने हैदराबाद में मेयर पद के लिए 1986 में एक चुनावी दांव चला और वो दांव कामयाब भी रहा था. तब पार्टी की तरफ से कालरा प्रकाश राव मेयर बने थे. इसके बाद पार्टी की ओर से अनुमुला सत्यनारायण 1987 में और फिर 1989 में अल्लामपल्ली पोचैया मेयर बने. हालांकि इसके बाद 2 बार मीर जुल्फिकार अली और एक बार मोहम्मद मुबीन मेयर बने थे.

    इसे भी पढ़ें – जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो स्थितियां नहीं बदल सकते… भागलपुर में बोले पीएम मोदी

    AIMIM Entry In Bihar’s Political Equation – AIMIM ने लगातार 3 बार हिंदू प्रत्याशी को मेयर बनाया था. संदेश देने की कोशिश यही थी कि पार्टी सबके लिए है. बिहार में वह इसी प्लान के तहत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी है. जहां-जहां संगठन मजबूत है, पार्टी वहां पर चुनाव लड़ेगी.

    अल्पसंख्यक इलाकों में हिंदू प्रत्याशी

    पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन कहते हैं कि उनकी पार्टी पर हमेशा यह टैग लगता रहा है कि वह केवल अल्पसंख्यकों की ही बात करती है और उसकी ही पार्टी है, लेकिन ऐसा नहीं है. लेकिन हम इस धारणा को बदल देंगे. सीमांचल की किसी एक सीट से हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य सचिव और सदस्यता अभियान के प्रभारी राणा रणजीत सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे. राणा रणजीत सिंह को पार्टी या तो बहादुरगंज या फिर बलरामपुर सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है.

    जितने हिंदू उतने ही मुसलमान

    पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार AIMIM इस विधानसभा चुनाव में जितनी सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में है, उतनी ही सीटों पर वह गैर मुस्लिम उम्मीदवारों को भी उतारेगी. पार्टी यह कह रही है कि हमारे लिए कोई भी हिंदू अछूता नहीं है. जब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस में हिंदू नेता कार्यकर्ता हैं तो AIMIM में भी हिंदुओं का स्वागत है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख

    जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीतीश की विरासत पर पार्टी का जोर

    जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम

    समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हुए पार्टी नेता अंटू ईश्वर

    बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD ने दिया ऑफर

    : बिहार में नए वकीलों को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, 3 साल तक आर्थिक मदद; जानें पात्रता और नियम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.