आंवला के फायदे जानना आपके लिए जरूरी है, क्योंकि यह एक वंडर फूड जो है| छोटे से इसमें चमत्कारिक गुण हैं| आंवला शरीर के लिए बेहद गुणकारी हैं|
इसमें विटामिन C, विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैलशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड पाए जाते हैं|
इसकी खूबियां इतनी ज्यादा हैं कि इसी वजह से आंवला को 100 रोगों की एक दवा माना जाता है| आयुर्वेद में तो आंवला को अमृत की तरह माना जाता है| कई तरह के घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल किया जाता है|
इसे भी पढ़े : रोज खाली पेट गर्म पानी पीने से होंगे अनके फायदे
आवला के फ़ायदे :-
इसके फायदों के बारे में बात करें तो यह कई हैं| इसमें शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और साथ ही साथ ये कई बीमारियों को जड़ से भी खत्म करता है| इसमें डायबिटीज में फायदेमंद है| आंवला डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है|
इसमें क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं| अगर आपको डायबिटीज है तो आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलेगा|
इसको किसी न किसी रूप में आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए, आप इसकी चटनी, मुरब्बा, अचार, जूस या चूरन के रूप में भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं|
आंवला दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है| आंवला में मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता है| इससे आपका दिल मजबूत और हेल्दी बनता है| यही नहीं आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता है|
इसमें बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत होती है|आंवला शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है| आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन से मुक्ति मिलती है|
इसका रस आंखों के लिए गुणकारी है, यह आंखों की रोशनी बढाता है, यही नहीं जिन्हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कम दिखाई देता है उन्हें आंवले का रस पीना चाहिए| इसमें शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है|
Image Source : Google