गाजियाबाद : दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह क्रासिंग रिपब्लिक थाना इलाके में स्कूल बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क (Accident On Expressway) हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें – मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कालिंजर थाने में मुकदमा दर्ज

Accident On Expressway – अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नोएडा के बाल भारती स्कूल की बस दिल्ली के गाजीपुर से सीएनजी भरवा कर एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की तरफ उल्टी दिशा से जा रही थी। उसी दौरान मेरठ की ओर से आई कार की बस में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें – भदोही में सपा को बड़ा झटका, 20 सपाइयों ने छोड़ी पार्टी की आजीवन सदस्यता और सभी पद

मृतकों की पहचान नरेंद्र, अबिता, हिमांशु, दीपांशु, वंशिका के रूप में और एक अन्य की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कार में कुल आठ लोग थे। इनमें दो पुरुष व महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे भी काल कलवित हो
गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.
Exit mobile version