जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को छठी कक्षा की एक छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. वहीं घटना की जांच के लिए भेजी गई शिक्षा विभाग की टीम ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने जांच में सहयोग नहीं किया. पहले बताया जा रहा था छात्रा चौथी मंजिल से गिरी है, मगर अब उसके कूदने का फुटेज सामने (accident in school) आया है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.

घटना के बाद स्कूल मैनेजमेंट से जुड़े लोग छात्रा को लेकर मेट्रो अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था. छात्रा की मौत गंभीर हेड इंजरी के चलते हुई थी.

इसे भी पढ़ें – अलवर मंडी में प्याज कौड़ियों के भाव! लागत निकालना हुआ मुश्किल, 200 रुपए क्विंटल के दाम से किसान परेशान

सूत्रों के अनुसार स्कूल प्रशासन ने घटना के बाद खून साफ करवाया था. वहीं अभी तक स्कूल प्रशासन इस घटना को दुर्घटना बता रहा था. मगर छात्रा के रेलिंग से कूदने का फुटेज सामने आने के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि सुसाइड के कारणों की अभी तक जानकारी नही मिल पाई है.

accident in school – राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए समिति बनाई है. मंत्री ने कहा, ऐसा लगता है कि स्कूल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नहीं थे. विद्यालय संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंताम करने चाहिए.

 

Share.
Exit mobile version